Bigg Boss 20: कौन हैं Uditi Singh? जो बनीं 'बिग बॉस 20' का हिस्सा, करीना कपूर की हमशक्ल का मिल चुका है टैग!

Bigg Boss 20 Uditi Singh: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में उदिति सिंह की एंट्री हो चुकी है. एक्ट्रेस की तुलना करीना कपूर से हो चुकी है. वहीं सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर उदिति सिंह कौन हैं.

uditi singh bigg boss 20

(Pic Credit- Instagram) 'बिग बॉस 20' में हुई उदिति सिंह की एंट्री

Bigg Boss 20 Uditi Singh: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ शुरू हो गया है. शो में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है. इनमें एक्ट्रेस उदिति सिंह का नाम भी शामिल है. एक्ट्रेस को करीना कपूर की हमशक्ल भी कहा जाता है. वहीं अब उदिति सिंह सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में तहलका मचाती नजर आएंगी. सोशल मीडिया पर उदिति सिंह के खूब चर्चे होने लगे हैं. हर कोई एक्ट्रेस के बारे में डिटेल में जानना चाहता है. उदिति सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रह चुकी हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि उदिति सिंह शो में अपने गेम से ऑडियंस को इंप्रेस करती नजर आती हैं या नहीं. चलिए एक्ट्रेस के बारे में डिटेल में जानते हैं.

विज्ञापन

कौन हैं उदिति सिंह?

चंडीगढ़ की रहने वालीं उदिति सिंह ने अपनी पढ़ाई लंदन से की है. पढ़ाई पूरी करने के बाद एक्ट्रेस ने ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा और मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की. उदिति सिंह तब चर्चाओं में आई थी जब एक्ट्रेस का नाम टीवी के फेमस एक्टर करण वाही संग जोड़ा गया था. खबरें थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. साथ में दोनों की वेकेशन की फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. इसके बाद से ही उदिति सिंह चर्चाओं में आ गई थीं. हालांकि साल 2022 में दोनों का ब्रेकअप भी हो गया था.

विज्ञापन

करीना कपूर की फिल्म में आ चुकी हैं नजर

वहीं उदिति सिंह को करीना कपूर का हमशक्ल भी कहा जाता है. उदिति सिंह की शक्ल करीना कपूर से काफी मिलती है. उदिति के चेहरे के फीचर्स और आंखों की बनावट करीना कपूर से पूरी तरह से मिलती है. यहां तक कि करीना कपूर की फिल्म ‘जाने जान’ में उदिति सिंह ने करीना कपूर का युवा किरदार अदा किया था. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उदिति सिंह खूब चर्चाओं में आ गई थीं. वहीं उदिति सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट पर भी फैंस उन्हें करीना कपूर की हमशक्स कहकर ही संबोधित करते हैं.

विज्ञापन

इंस्टग्राम पर रहती हैं काफी एक्टिव

सोशल मीडिया पर भी उदिति सिंह काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने 10 लाख फॉलोअर्स हैं. वहीं अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट्स अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. वहीं अब उदिति सिंह सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में ऑडियंस को इंप्रेस करती दिखाई देंगी. देखना दिलचस्प होगा कि उदिति सिंह बाकी के कंटेस्टेंट्स पर भारी पड़ती हैं या फिर बाकी के कंटेस्टेंट्स उदिति सिंह पर भारी पड़ेंगे. बता दें सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फैंस उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ