Vicky Jain, Ankita Lokhande, Bigg Boss 17: ‘बिग बॉस 17’ के फिनाले में अब बस कुछ ही घंटों का समय रह गया है। ऐसे में अब हर कोई शो के विनर का नाम जानने के लिए एक्साइटेड हैं। वहीं, जब से विक्की जैन शो के घर से बाहर गए हैं, तो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर विक्की जैन की कुछ फोटोज सामने आई, जिसमें वो मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए।
जैसे ही ये फोटोज सामने आई तो सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। सभी ये जानने के लिए बेताब हो गए कि आखिर ये मिस्ट्री गर्ल कौन है? हालांकि अब इस राज से पर्दा उठ गया है और पता चल गया है कि ये हसीना कौन है? आइए जानते हैं…
यह भी पढ़ें- ‘जवान’ से लेकर ‘एनिमल’ तक, Filmfare Awards 2024 में रहा इनका दबदबा, देखें लिस्ट
पूर्वा ने खुद शेयर की फोटोज
दरअसल, सोशल मीडिया पर विक्की जैन के साथ वायरल हो रही फोटो में जो हसीना नजर आ रही हैं, उनका नाम पूर्वा राणा है। जी हां, पूर्वा राणा ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम पर विक्की के साथ अपनी फोटो को शेयर किया है।
साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा भी है कि बिग बॉस से @realvikasjainn शो की विनर @lokhandeankita का इंतजार कर रहे हैं। आप दोनों बहुत स्पेशल हैं, आप लोगों से मिल कर भी बहुत अच्छा लगा @isha__malviya @ayeshaakhan_official @sanaraeeskhan
कौन हैं पूर्वा राणा?
सोशल मीडिया पर विक्की के साथ नजर आई पूर्वा राणा एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर है, जिनके इंस्टाग्राम पर 74.5K फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं बल्कि वो पूर्व मिस इंडिया साल 2012 की पहली रनर-अप भी रही हैं। फेमिना मिस इंडिया यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स का ताज अपने नाम कर चुकी पूर्वा राणा कई ब्यूटी पेजेंट को भी अपने नाम कर चुकी हैं।
विक्की के साथ वायरल हो रही फोटो को लेकर चर्चा में पूर्वा
इन दिनों वो विक्की जैन के साथ वायरल हो रही तस्वीर को लेकर चर्चा में है। हालांकि इस पर पूर्वा राणा ने रिएक्ट करते हुए कहा भी है कि इतनी नफरत क्यों हैं, वो लोग अपनी लाइफ में बहुत खुश हैं और किसी को कोई सीन क्रिएट करने की जरुरत नहीं और ना ही इससे किसी को कुछ मिलने वाला।
संबंधित खबरें
35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
18 mins agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 hr agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
5 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
6 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines