Prateik Babbar की वाइफ कौन? बडे़-बड़े स्टार्स संग काम कर चुकी हैं Priya Banerjee

Who is Priya Banerjee: मशहूर अभिनेता राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर ने प्रिया बनर्जी से शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर कपल की शादी की फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं। आइए जानते हैं प्रतीक बब्बर की वाइफ के बारे में….

Prateik Babbar, Priya Banerjee

Prateik Babbar, Priya Banerjee

Who is Priya Banerjee: मशहूर अभिनेता राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर इन दिनों सुर्खियों में हैं। प्रतीक बब्बर ने प्रिया बनर्जी से शादी कर ली है, तो जाहिर है कि उनके बारे में हर तरफ बातें हो होंगी ही। इस जोड़े की खास बात ये है कि इसने 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के दिन शादी की है। सोशल मीडिया पर कपल की शादी की फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं और यूजर्स इन पर खूब प्यार भी लुटा रहे हैं। इस बीच लोग ये भी जानना चाहते हैं कि प्रिया बनर्जी कौन हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…

कौन हैं प्रिया बनर्जी?

प्रिया बनर्जी की बात करें तो प्रिया बनर्जी ने बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। तेलुगु फिल्म से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाली प्रिया ने तमिल सिनेमा, हिंदी फिल्मों, टेलीविजन और ओटीटी में भी काम किया है। बता दें कि प्रिया ने शबाना आजमी, ऐश्वर्या राय बच्चन और इरफान खान के साथ काम किया है। इतना ही नहीं बल्कि 2020 में टाइम्स ऑफ इंडिया की मोस्ट डिजायरेबल लिस्ट में प्रिया का स्थान था, जो 22वें नंबर पर था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priya Banerjee (@priyabanerjee)

कनाडा में हुआ था जन्म

इसके अलावा अगर प्रिया की बात करें तो प्रिया बंगाली फैमिली से हैं और उनका जन्म कनाडा में हुआ है। वहीं, प्रिया की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने ‘असूरा’, ‘किस’, ‘3 देव’, ‘हमे तुमसे प्यार कितना’, ‘जज्बा’ और ‘जोरू’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं बल्कि कथित तौर पर ये भी कहा जाता है कि प्रिया मिस वर्ल्ड कनाडा 2011 की प्रतियोगी भी रही थीं।

2025 में कपल ने की शादी

बता दें कि साल 2024 में कपल ने अपने रिलेशनशिप का ऐलान किया था। वहीं, अब साल 2025 में इस जोड़े ने शादी कर ली है और सोशल मीडिया पर कपल की शादी की फोटोज वायरल हो रही हैं। इसके अलावा अगर दोनों के बारे में बात करें तो प्रिया बनर्जी और प्रतीक बब्बर की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुए थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priya Banerjee (@priyabanerjee)

लोगों का ध्यान रिश्ते पर होता है काम पर नहीं

बता दें कि बनर्जी ने एक बार खुलासा किया था कि जब उनकी मुलाकात हुई थी, तो इसके बाद ही वो दोनों एक-दूसरे से जुड़ गए थे। एचटी के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि जब इस तरह की चीजें होती हैं, तो आप चाहते हैं कि लोग आपके बारे में बात करें, आपके रिश्ते के बारे में नहीं। जिस पल रिश्तों पर बात होती है, तो उस वक्त ही आपका पूरा ध्यान वहीं चला जाता है।

काम के बारे में बात हो

उन्होंने कहा कि हम लोग अपने काम के बारे में बात करने के लिए बेहद मेहनत करते हैं, लेकिन जब लोगों को इसके बारे में पता लगता है कि आप किसे डेट कर रहे हो, तो आप इसे सीक्रेट रखना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होता। हम चाहते हैं कि वो किसी और बात नहीं बल्कि अपने काम को लेकर चर्चा में रहे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ