Pratul Mukhopadhyay का हुआ निधन, Mamata Banerjee ने अस्पताल जाकर लिया था हाल

Pratul Mukhopadhyay Passes Away: म्यूजिक इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर कंपोजर और सिंगर बंगाली प्रतुल मुखोपाध्याय का निधन हो गया है। प्रतुल मुखोपाध्याय के निधन से पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

Pratul Mukhopadhyay

Pratul Mukhopadhyay

विज्ञापन

Pratul Mukhopadhyay Passes Away: म्यूजिक इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर कंपोजर और सिंगर बंगाली प्रतुल मुखोपाध्याय का निधन हो गया है। प्रतुल मुखोपाध्याय के निधन से पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है और हर कोई उनके निधन पर दुख जाहिर कर रहा है। परिवार से लेकर फैंस तक सभी प्रतुल मुखोपाध्याय की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।

ममता बनर्जी ने लिया था हाल

मिली जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि प्रतुल मुखोपाध्याय लंबे टाइम से बीमार चल रहे थे। प्रतुल को कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पताल जाकर सिंगर से मुलाकात की थी और उनका हाल लिया था। पॉपुलर सिंगर ने 83 साल की उम्न में दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होंने शनिवार सुबह एसएसकेएम अस्पताल में अंतिम सांस ली।

विज्ञापन

बेहद कमजोर हो गए थे सिंगर

कई दिनों से बीमारी की वजह से प्रतुल मुखोपाध्याय बेहद कमजोर हो गए थे और पूरी तरह से बिस्तर पर थे। उनके लिए डॉक्टरों का एक मेडिकल बोर्ड भी गठित किया गया था। ममता ने हाल ही में वहां उनसे मुलाकात की थी। शनिवार की सुबह पता चला कि सिंगर अब नहीं रहे। अंतिम समय में उन पर दवाई का भी कोई असर नहीं हुआ।

मशहूर सितारों में से एक थे प्रतुल 

गौरतलब है कि प्रतुल बंगाली म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे मशहूर सितारों में से एक थे। उनका जन्म अविभाजित पूर्वी बंगाल में हुआ था और बाद में वो पश्चिम बंगाल चले गए, लेकिन बंगालियाना शुरू से ही उनके साथ जुड़ी हुई थी। “मैं बंगाली में गाता हूं” यह वाक्य आज भी उनकी आवाज में दोहराया जाता है। इसके अलावा ‘डिंगा भासाओ सागरे’ भी फैंस के बीच काफी बेहद पॉपुलर है। उन्होंने गायन से लेकर लेखन तक हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाई है।

विज्ञापन

बंगाली इंडस्ट्री में पॉपुलर थे

प्रतुल मुखोपाध्याय की बात करें तो उन्हें बंगाली इंडस्ट्री के गायन के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने फिल्म ‘घोस्ट ऑफ गोंसाईबागनेर भूत’ में भी बतौर बैकग्राउंड आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। लोगों को उनका काम बेहद पसंद आता था और लोग उनकी कला के दीवाने हैं। आज भी लोगों के दिलों में उनकी खास जगह है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ