Payal Mukherjee: जबसे कोलकाता डॉक्टर रेप केस सामने आया है, तबसे ही पूरा देश महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रहा है। इस मुद्दे को लेकर अभी भी देशभर में बहस जारी है। इस बीच अब महिला से छेड़छाड़ का एक और मामला सामने आया है। बता दें कि ये कोई आम महिला नहीं है बल्कि बंगाली अभिनेत्री पायल मुखर्जी हैं। जी हां, बीते दिन एक्ट्रेस की कार पर हमला हुआ, जिससे महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा फिर से कटघरे में आ गया।
कौन हैं पायल मुखर्जी?
पायल मुखर्जी की बात करें तो वो एक मशहूर अदाकारा हैं। जी हां, ना सिर्फ बंगाली बल्कि पायल साउथ फिल्मों में भी काम करने के लिए जानी जाती हैं। उनके काम की बात करें तो वो ‘द सीवेज ऑफ रॉबिन हुड’, ‘गिरगिट और श्रीरंगपुरम’ जैसी फिल्मों को लेकर मशहूर हैं। इतना ही नहीं बल्कि पायल ने हिंदी सिनेमा में भी काम किया है। उन्होंने संजय मिश्रा के साथ ‘वो तीन दिन’ में काम किया था। हालांकि अब पायल अपनी सुरक्षा के मसले को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।
पायल ने फेसबुक पर लाइव आकर दी जानकारी
बता दें कि बीते दिन पायल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लाइव आकर अपने संग हुई घटना की जानकारी दी थी। एक्ट्रेस ने अपने लाइव में कहा कि वो कोलकाता के लेक एवेन्यू के पास से गुजर रही थीं, लेकिन तभी एक बाइरसवार ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की। हालांकि जब पायल ने कार नहीं रोकी, तो हमलावरों ने उनकी कार का शीशा तोड़ दिया और गाड़ी के अंदर कुछ सफेद पाउडर डाल दिया। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने जोधपुर पार्क के पास जबरदस्ती कार को रुकवा भी लिया।
पायल के साथ किया गाली-गलौज
गाड़ी रुकवाने के बाद उन्होंने सड़क पर ही पायल के साथ गाली गलौज किया और उन्हें धमकाया। ये सब बताते हुए एक्ट्रेस बुरी तरह रो रही थीं और मदद मांग रही थी। फेसबुक लाइव वीडियो में एक्ट्रेस की कार का टूटा शीशा भी देखा जा सकता है। ये मामला सामने आने के बाद फिर से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बहस शुरू हो गई है। घटना के बाद एक्ट्रेस ने पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई। हालांकि इस मामले में अब पुलिस क्या एक्शन लेगी ये देखने वाली बात होगी?
यह भी पढ़ें- कथावाचक अनिरुद्धाचार्य TV की किस बहू को कर रहे मिस? बोले- उनके बिना शो का स्वाद कम
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
14 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
17 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
18 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
18 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines