कथावाचक अनिरुद्धाचार्य TV की किस बहू को कर रहे मिस? बोले- उनके बिना शो का स्वाद कम

Aniruddhacharya on TMKOC: टीवी का मोस्ट पॉपुलर और दर्शकों का पसंदीदा शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ किसी ना किसी वजह से चर्चा में बना ही रहता है। हाल ही में शो को लेकर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि ये उनका फेवरेट शो है।

Aniruddhacharya

Aniruddhacharya

विज्ञापन

Aniruddhacharya on TMKOC: टीवी का मोस्ट पॉपुलर और दर्शकों का पसंदीदा शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ बच्चे से लेकर बड़ों तक की पहली पसंद है। हालांकि ये शो अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। हाल ही में जहां शो ‘अब्दुल’ यानी शरद सांकला के गायब होने की वजह से चर्चा में आया था, तो वहीं अब शो के बारे में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने कुछ ऐसा कहा कि ये फिर से चर्चा में आ गया।

अनिरुद्धाचार्य ने क्या कहा?

दरअसल, कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने शो को लेकर कुछ ऐसा कहा जिससे ना सिर्फ शो बल्कि वो खुद भी सुर्खियों में आ गए। हाल ही में एक कार्यक्रम में एख महिला ने कथावाचक से अपने बच्चे की शिकायत करते हुए कहा कि वो बहुत टीवी देखता है। इस पर अनिरुद्धाचार्य ने पूछा टेलीविजन पर बच्चे क्या देखते हैं, तो महिला ने जवाब दिया कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’। जैसे ही कथावाचक ने ये नाम सुना तो उन्होंने कहा कि ये तो उनका भी पसंदीदा शो है।

विज्ञापन

शो का स्वाद कम हो गया- कथावाचक

अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि ये शो मेरा भी फेवरेट हुआ करता था, लेकिन जबसे दया गई है शो का स्वाद कम हो गया है। हालांकि मैं कभी-कभी इस शो को देखता था। उन्होंने आगे कहा कि दया को देखने से मन खुश रहता है, लेकिन दया जी ने तो शो ही छोड़ दिया। उनको देखकर लोग थोड़ा हंस लेते थे। उन्होंने आगे कहा कि कभी-कभी देखने में कोई बुराई नहीं है। कथावाचक ने कहा कि ना सिर्फ दया बल्कि जेठालाल भी अच्छा है और उन्होंने शो में कमाल का अभिनय किया है। उन्होंने ना जाने कितने लोगों को हंसाया है। पता नहीं दया क्यों चली गई?

दया को शो नहीं छोड़ना था- अनिरुद्धाचार्य 

इतना ही नहीं बल्कि इसके आगे कथावाचक ने कहा कि मैंने सुना था कि दया ने शायद पैसों की वजह से शो छोड़ दिया। वो जितना चाहती थी उतना नहीं मिल पाया था, लेकिन अगर आप किसी को हंसा रहे हैं, तो आप बड़ा ही पुण्य कर रहे हैं। दया को ये शो नहीं छोड़ना चाहिए था। हालांकि मैं उससे यहीं कहूंगा कि उसको शो में होना चाहिए था और पैसे का क्या है वो तो अपनी जगह है, लेकिन अगर वो रहती तो खुश होती।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ