Who is Nasir Shaikh: सिनेमा जगत के लिए कोई भी फिल्म फेस्टिवल बहुत मायने रखता है। इन फिल्म फेस्टिवल के जरिए ही पता लग पाता है कि किसी भी फिल्म का क्या प्रदर्शन रहा है। इस वक्त टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म महोत्सव 2024 (Toronto International Film Festival) सुर्खियों में है। साथ ही चर्चा में है फिल्म ‘सुपर ब्वॉयज ऑफ मालेगांव’… आइए जानते हैं कि आखिर क्यों चर्चा में है यह फिल्म?
‘सुपरब्वॉयज ऑफ मालेगांव’ का ट्रेलर रिलीज
हाल ही में फिल्म ‘सुपर ब्वॉयज ऑफ मालेगांव’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 में भी इस फिल्म का प्रीमियर होना है, लेकिन इस फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है। आखिर क्या है वह कहानी? इसके बारे में हम आपको बताते हैं। दरअसल, यह फिल्म नासिर शेख की रीयल लाइफ पर आधारित है। फिल्म में नासिर की जिंदगी और संघर्ष की कहानी दिखाई गई है।
नासिर शेख कौन?
नासिर शेख की बात करें तो वह एक फिल्मकार हैं। उन्हें फिल्मों का इतना शौक था कि उन्होंने अपने गांव में ही फिल्म इंडस्ट्री बना दी। उनकी ही लाइफ पर फिल्म बनी है, जिसका नाम है ‘सुपर ब्वॉयज ऑफ मालेगांव’। इस फिल्म के हालिया रिलीज ट्रेलर की बात करें तो उसमें दिखाया गया है कि कैसे मालेगांव के बॉयज एक आइडिया पर काम करते हैं और पॉपुलर हो जाते हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
इस फिल्म में शशांक अरोड़ा, आदर्श गौरव और विनीत कुमार सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर्स की बात करें तो इस लिस्ट में जोया अख्तर, रितेश सिधवानी, रीमा कागती और फरहान अख्तर शामिल हैं। फिल्म में नासिर का रोल आदर्श प्ले कर रहे हैं। यह फिल्म जनवरी 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा प्रीमियर
बता दें कि इस वक्त टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) चल रहा है। 13 सितंबर को फेस्टिवल में इस फिल्म का प्रीमियर किया जाएगा। 10 अक्टूबर को BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल में भी इस मूवी को दिखाया जाएगा। गौरतलब है कि फिल्म रियल लाइफ पर आधारित है तो इसकी खूब चर्चा होनी लाजिमी है। हालांकि देखने वाली बात यह होगी कि क्या यह बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पाएगी या नहीं?
यह भी पढ़ें- मशहूर एक्ट्रेस-सिंगर छोटी उम्र में बनीं अरबपति, Net Worth जान हिल जाएगा दिमाग
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
9 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
9 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
12 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
13 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
18 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
19 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
20 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
22 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines