---विज्ञापन---

मशहूर एक्ट्रेस-सिंगर छोटी उम्र में बनीं अरबपति, Net Worth जान हिल जाएगा दिमाग

Selena Gomez Net Worth: आज हम आपको एक ऐसी हसीना के बारे में बताने वाले हैं, जिनके पास बेशुमार दौलत है। साथ ही वो अब बेहद पॉपुलर हो चुकी हैं और उनकी कमाई का मुख्य जरिया उनका ब्यूटी ब्रांड है।

---विज्ञापन---

Selena Gomez Net Worth: इस दुनिया में कई ऐसी बड़ी हस्ती हैं, जिनके पास बेशुमार दौलत है। आज हम आपको एक हसीना के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी नेटवर्थ 1.3 बिलियन डॉलर आंकी गई है। दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट में आने के बाद इस हसीना ने कई पॉपुलर स्टार्स को धोबी पछाड़ देते हुए, ऊपर आई हैं। आखिर कौन हैं ये हसीना? आइए जानते हैं…

कौन हैं ये हसीना?

दरअसल, हम जिसके बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि अमेरिकी एक्ट्रेस-सिंगर सेलेना गोमेज हैं। जी हां, हाल ही में ब्लूमबर्ग के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 1.3 बिलियन डॉलर आंकी गई है। आउटलेट ने कहा कि 32 साल की सेलेना के पास संपत्ति का कुछ हिस्सा गायन, ब्रांड साझेदारी और अभिनय से आता है, लेकिन उनकी संपत्ति का ‘बड़ा हिस्सा’ उनकी 5 साल पुरानी मेक-अप कंपनी रेयर ब्यूटी से जुड़ा है। उनके ब्रांड की सफलता ने उन्हें ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में टेलर स्विफ्ट और रिहाना के साथ सबसे कम उम्र में सक्सेसफुलवुमन अमीरों में से एक बना दिया है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Selena Gomez (@selenagomez)

सोशल मीडिया पर भी जमाया सिक्का

इतना ही नहीं बल्कि अगर ब्लूमबर्ग की मानें तो ‘ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग’ स्टार ने फुटबॉल आइकन क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद इंस्टाग्राम पर भी अपना सिक्का जमा लिया है। वो दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सेलेब्रेटी के रूप में भी सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर उनके 639 मिलियन फॉलोअर्स हैं और लियोनेल मेस्सी जिनके इंस्टाग्राम पर 505 मिलियन फॉलोअर्स हैं। गोमेज के इंस्टाग्राम पर 424 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Selena Gomez (@selenagomez)

रेयर ब्यूटी से की खूब कमाई

सेलेना गोमेज का स्टोरीबुक करियर डिज्नी चैनल के एक मशहूर टीवी शो ‘द विजार्ड्स ऑफ वेवर्ली प्लेस’ से शुरू हुआ है। उनके पास कई अन्य मशहूर टीवी शो और फिल्म प्रोजेक्ट भी हैं। उन्होंने अब रद्द हो चुका मैक्स कुकिंग शो ‘सेलेना + शेफ’ बनाया और हिट शो ‘ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग’ में कॉमेडी आइकन मार्टिन शॉर्ट और स्टीव मार्टिन के साथ अभिनय किया। ब्लूमबर्ग के अनुसार, 32 साल की सेलेना ने लुई वुइटन, कोच और प्यूमा जैसी कंपनियों के साथ समर्थन सौदों से भी लाखों डॉलर कमाए हैं। हालांकि, उनकी ऑन-स्क्रीन सफलता के बावजूद भी उनकी कमाई का मुख्य जरिया रेयर ब्यूटी से जुड़ा है, जिसे उन्होंने 2020 में लॉन्च किया था। कथित तौर पर ब्रांड ने फरवरी तक 12 महीनों में $400 मिलियन की बिक्री की।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Emergency की रिलीज के आडे़ आया CBFC, क्या है 10 सेकंड के सर्टिफिकेट का मतलब?

First published on: Sep 07, 2024 11:19 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola