इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ रिलीज हो चुकी है। पहलगाम आतंकी हमले के बीच कीर्ति चक्र पुरस्कार विजेता बीएसएफ अधिकारी नरेंद्र नाथ धर दुबे की असल जिंदगी पर बनी फिल्म अब सिनेमाघरों में आ चुकी है। नरेंद्र नाथ धर दुबे… जिनपर ‘ग्राउंड जीरो’ नाम की फिल्म बनी, आखिर कौन हैं वो? आइए जानते हैं बीएसएफ अधिकारी नरेंद्र नाथ धर दुबे के बारे में…
कौन हैं बीएसएफ अधिकारी नरेंद्र नाथ धर दुबे?
नरेंद्र नाथ धर दुबे की बात करें तो वो एक बीएसएफ अधिकारी, जिन्होंने साल 2001 में भारतीय संसद पर हमले के पीछे के मास्टरमाइंड गाजी बाबा को पकड़ने के लिए 2003 में एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन का नेतृत्व किया था। ऑपरेशन के दौरान दुबे को कई गोलियां लगी थीं, जिनमें से एक गोली उनके शरीर में फंसी हुई थी, जो उनकी बहादुरी की याद दिलाती है।
इमरान हाशमी लीड रोल में
उनके इस साहस को फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ में दिखाया गया है। फिल्म में अभिनेता इमरान हाशमी, नरेंद्र नाथ धर दुबे के किरदार में हैं। इस फिल्म का उद्देश्य बीएसएफ अधिकारियों द्वारा किए गए बलिदानों का सम्मान करना और उनके वीरतापूर्ण कार्यों को दुनिया तक पहुंचाने के लिए है। दुबे के काम राष्ट्र की सुरक्षा में भारत के सुरक्षा बलों के समर्पण और वीरता का उदाहरण हैं।
फिल्म को मिल रहा पॉजिटिव रिव्यू
फिल्म रिलीज हो गई है और इसे लोगों ने पॉजिटिव रिव्यू दिया है। गौरतलब है कि पहलगाम हमले से पूरा देश दहल गया है और इस बीच ये फिल्म भी रिलीज की गई है। फिल्म की बात करें तो इसका निर्देशन तेजस प्रभा विजय देओस्कर ने किया है। ये फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित है। फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा साईं ताम्हणकर और जोया हुसैन भी अहम रोल अदा कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है?
यह भी पढ़ें- Justin-Hailey Bieber के डिवोर्स की उड़ी रूमर्स, अब सिंगर ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
3 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
6 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
6 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
8 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
9 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
10 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
11 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
11 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines