Hailey Bieber से डिवोर्स की अफवाहों पर Justin ने बयां किया सच, बोले- मेरे साथ जैसा बिहेव...

मशहूर पॉप स्टार जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी हैली बीबर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। बीते लंबे टाइम से दोनों के तलाक की अफवाहें सुनने को मिल रही हैं।

Justin Bieber, Hailey Bieber

Justin Bieber, Hailey Bieber

मशहूर पॉप स्टार जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी हैली बीबर लंबे टाइम से अपने तलाक की अफवाहों की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक कई बार दोनों के डिवोर्स को लेकर बातें सुनने को मिली हैं। इस बीच अब जस्टिन ने इसको लेकर एक पोस्ट शेयर किया है, जो अब चर्चा में है। आइए जानते हैं कि इस पोस्ट में क्या है?

विज्ञापन

जस्टिन ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, जस्टिन बीबर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि अपराधबोध की इस फीलिंग से कैसे छुटकारा मिलेगा? चर्च जाने या बाइबल पढ़ने से नहीं बल्कि ये मानने से कि भगवान माफ कर देता है। भगवान उन लोगों को माफ करता है, जिन्हें संस्कृति कभी क्षमा नहीं करती।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Justin Bieber (@justinbieber)

क्या बोले सिंगर?

सिंगर ने आगे लिखा कि मेरे साथ यहां गधे जैसा बिहेव हुआ, लेकिन अगर मुझे याद है कि मुझमें भी खामियां हैं और भगवान ने मुझे माफ कर दिया है। यह मुझे उन लोगों से बेहतर महसूस करना बंद करने में मदद करता है जो मतलबी और चोट पहुंचाने वाले हैं क्योंकि जब मैं सच में ईमानदार होता हूं, तो मैं भी मतलबी और चोट पहुंचाने वाला हो सकता हूं।

विज्ञापन

इंटरनेट पर चर्चा

उन्होंने आगे कहा कि मैं इंटरनेट पर किसी के बारे में कोई गोसिप नहीं करूंगा और ना ही झूठ फैलाऊंगा, लेकिन कुछ लोग हैं, जो ये करते हैं और मुझे इस पर बिल्कुल गर्व नहीं होता। हालांकि, भगवान भी इस पर कृपालु हैं। दुखी लोग दूसरों को दुखी करते हैं और मैं और हैली साथ में इतने ब्रेजी दिखते हैं कि लोग उसे देखकर जलते हैं। भले ही ये हमारे लिए है, लेकिन लोग इसे क्यों बर्दाश्त नहीं कर सकते, लेकिन मैं इसके लिए उन्हें दोष नहीं दूंगा। गौरतलब है कि बीते लंबे टाइम से जस्टिन और हैली के तलाक की अफवाहें सुनने में आ रही थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ