Naomika Saran कौन? जिनके साथ अक्सर वायरल होती हैं Akshay Kumar के बेटे आरव की फोटोज

Naomika Saran: अक्षय कुमार का बेटा आरव वैसे तो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करता है। हालांकि कई बार इंटरनेट पर एक लड़की के साथ उनकी फोटोज वायरल हो जाती हैं। जैसे ही आरव की फोटोज आती हैं, तो लोगों के मन में सवाल आता है कि आखिर ये लड़की कौन है? आइए आपको बताते हैं…

Naomika Saran, aarav kumar

Naomika Saran, aarav kumar

विज्ञापन

Naomika Saran: फिल्मी सितारों की बात हो और गॉसिप टाउन में उनकी चर्चा ना हो, ऐसा तो नहीं हो सकता। जी हां, टॉक ऑफ द टाउन में अक्सर फिल्मी दुनिया के सितारों की बातें होती हैं। ना सिर्फ सितारों बल्कि उनके बच्चों को लेकर भी कुछ ना कुछ चर्चा सामने आ ही जाती है। हालांकि कुछ स्टारकिड्स ऐसे हैं, जो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं, लेकिन भई नेटिजंस तो नेटिजंस है। जी हां, एक स्टारकिड ऐसे भी हैं, जो लाइमलाइट से दूर रहने के बाद भी सुर्खियों में आ जाते हैं। दरअसल, इंटरनेट पर उनकी कुछ तस्वीरें उन्हें लाइमलाइट में ले आती हैं। आइए आपको बताते हैं कि हम किसकी बात कर रहे हैं?

लाइमलाइट से दूर रहते हैं आरव 

दरअसल, हम बात कर रहे हैं अक्षय कुमार के बेटे आरव की। जी हां, आरव लाइमलाइट से बेहद दूर रहना पसंद करते हैं और उन्हें फिल्मी दुनिया में भी कोई दिलचस्पी नहीं है। बीते कुछ दिनों पहले ही अक्षय कुमार ने अपने बेटे के बारे में कई बातों का खुलासा किया था। हालांकि इंटरनेट पर कई बार एक लड़की संग आरव की फोटोज सामने आ जाती हैं। जैसे ही ये तस्वीरें लोगों के सामने आती हैं, तो सबके मन में एक ही सवाल होता है कि आखिर ये हसीना कौन हैं?

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Naomika Saran (@naomika14)

कौन हैं आरव के साथ नजर आने वाली लड़की?

अक्षय कुमार के बेटे आरव संग नजर आने वाली इस लड़की का नाम है नाओमिका सरन हैं। नाओमिका सरन कोई और नहीं बल्कि आरव की मौसी और ट्विंकल खन्ना की बहन रिंकी खन्ना की बेटी हैं। जी हां, आरव और नाओमिका की बॉन्डिंग बेहद खास है और दोनों की बॉन्डिंग उनके फोटोज में साफ नजर आती हैं। नाओमिका सरन सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। इंटरनेट पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और उन्हें करीब 93.8K लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Naomika Saran (@naomika14)

विज्ञापन

बला की खूबसूरत लगती हैं नाओमिका सरन

नाओमिका सरन अक्सर अपने कजिन यानी आरव संग अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही अगर नाओमिका सरन की बात करें तो खूबसूरती के मामले में वो बॉलीवुड हसीनाओं को पूरी टक्कर देती हैं। नाओमिका का फैशन सेंस भी कमाल का है और अपनी लेटेस्ट फोटोज से वो भी इंटरनेट का पारा बढ़ाने से नहीं चूकती हैं। नाओमिका सरन लंदन में रहती हैं और अगर उनका सोशल मीडिया देखा जाए, तो इंटरनेट पर वो खूब पोस्ट शेयर करती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ