कौन है ये मिस्ट्री बॉय जिसके साथ Ananya Pandey की कैमिस्ट्री ने बटोरी सुर्खियां, Anant-Radhika की शादी में मिला नया प्यार?

Who is Mystery Guy With Ananya Pandey: आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे को लगता है नया प्यार मिल गया है। जी हां अनंत और राधिका की शादी से वायरल हो रहीं कुछ तस्वीरें तो अब इसी तरफ इशारा कर रही हैं। अनन्या के साथ फोटोज में नजर आ रहा शख्स आखिर कौन है, चलिए इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

Ananya Pandey Spotted With a Mystery Guy

Ananya Pandey Spotted With a Mystery Guy

Ananya Pandey Spotted With a Mystery Guy: लंबे समय से एक दूसरे को डेट करने के बाद 12 जुलाई को आखिरकार अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट एक हो गए। दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इस दौरान देश-विदेश से कई बड़ी हस्तियां अनंत-राधिका की खुशी में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। 12 जुलाई को हुए लग्न समारोह की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन

इस भव्य शादी में आए मेहमानों की फोटो से इंटरनेट इस समय भरा पड़ा है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे की मिस्ट्री बॉय के साथ कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं जो अब काफी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं। सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे की इन तस्वीरों को देखने के बाद यूजर्स इस बॉय के बारे में जानने में काफी दिलचस्पी रख रहे हैं। आखिर कौन है ये विदेशी मेहमान जिसके बेहद करीब नजर आ रही हैं अनन्या पांडे, इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

विज्ञापन

इंटरनेट पर वायरल हुईं तस्वीरें

अनन्या पांडे, जो इस वक्त आदित्य रॉय कपूर के साथ ब्रेकअप करने के बाद सिंगल हो गई हैं उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में अनन्या के साथ एक विदेशी मेहमान नजर आ रहा है। तस्वीरों को देखने के बाद साफ पता चल रहा है कि ये विदेशी मेहमान अनन्या के बेहद करीब है। इस फोटो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अब अनन्या के रिलेशनशिप को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

Ananya Pandey Spotted With a Mystery Guy

Ananya Pandey Spotted With a Mystery Guy

विज्ञापन

कौन है ये मिस्ट्री बॉय?

तस्वीरों में अनन्या के साथ नजर आ रहे इस विदेशी मेहमान को लेकर काफी लोग कह रहे हैं कि ये वंटारा कंपनी में काम करने वाला कर्मचारी वॉकर ब्लैंको है। जो कि अमेरिका में रहता है। दिलचस्प बात ये है कि अनन्या पांडे वॉकर को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी करती हैं। हालांकि, फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है कि क्या ये शख्स वॉकर ही है या कोई और।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Walker (@walker_blanco)

विज्ञापन

आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप की खबरें

पिछले काफी वक्त से अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन मार्च में खबर आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि कभी दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया लेकिन ब्रेकअप के बाद अनन्या कुछ दिनों तक काफी गुमसुम नजर आई थीं। अब अनन्या की मिस्ट्री बॉय के साथ इन तस्वीरों को देखने के बाद काफी लोगों का कहना है कि चंकी पांडे की लाडली को फाइनली उनका नया प्यार मिल गया है। दोनों को साथ में खास पल बिताते हुए देखने के बाद यूजर्स अब सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

शादी में खूबसूरत लग रही थीं अनन्या

अनंत-राधिका की शादी में अनन्या पांडे के लुक की बात करें तो उन्होंने चमकीले पीले रंग का लहंगा पहना हुआ था। इस ड्रेस में अनन्या काफी खूबसूरत लग रही थीं। इसके अलावा उन्होंने अपने लहंगे की बैक साइड पर ‘अनंत की ब्रिगेड’ भी लिखवाया हुआ था। अनन्या के इस लुक ने काफी सुर्खियां बटोरीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ