Munawar Faruqui Mehzabeen Coatwala Love Story: बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के विनर और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) आज अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि मुनव्वर फारूकी ने आखिरकार अपनी लाइफ में एक हसीना को परमानेंट एंट्री दे ही दी है। कई लड़कियों को डेट करने और कई हसीनाओं का दिल तोड़ने के बाद अब जाकर उन्होंने दूसरी बार निकाह कर ही लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि कॉमेडियन ने मेहजबीन कोटवाला (Mehzabeen Coatwala) नाम की लड़की से दूसरा निकाह कर लिया है।
कौन हैं मेहजबीन कोटवाला
अब ये लड़की कौन है और इन दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई? अब उसे लेकर कई सारी डिटेल्स सामने आई हैं। मुनव्वर फारूकी और मेहजबीन कोटवाला की पहली मुलाकात कैसे हुई थी अब उसे लेकर भी जानकारी मिली है। सबसे पहले तो ये जान लेते हैं कि मेहजबीन कोटवाला हैं कौन? मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेहजबीन एक सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट हैं। उन्होंने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के साथ भी काम किया है जब वो (Jhalak Dikhhla Jaa 11) ‘झलक दिखला जा 11’ का हिस्सा थीं।
कैसे हुई थी मुलाकात?
इसके अलावा इनकी लव स्टोरी की बात करें तो कहा जा रहा है कि कुछ महीनों पहले कपल की मुलाकात हुई थी। काम के सिलसिले में दोनों मिले और फिर देखते ही देखते दोनों में प्यार हो गया। वहीं, अब बात निकाह तक पहुंच चुकी है। मुनव्वर फारूकी ने मेहजबीन कोटवाला से गुपचुप निकाह कर लिया है जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को भी इन्वाइट किया गया था। ये भी पता चला है कि गेस्ट को शादी में फोन लेकर जाने की अनुमति नहीं थी ताकि कोई फोटो लीक न हो जाए।
यह भी पढ़ें: Natasa Stankovic के बाद एक और एक्ट्रेस की शादी में दरार? अब Divya Agarwal ने हटाई शादी की फोटोज
10 साल की बेटी की मां हैं मेहजबीन
वहीं, एक और जरूरी डिटेल सामने आई है। कहा जा रहा है कि मेहजबीन कोटवाला की भी मुनव्वर फारूकी की तरह ये दूसरी शादी है। इससे पहले एक्ट्रेस अपने पति से तलाक ले चुकी हैं और इतना ही नहीं उनकी एक 10 साल की बेटी भी है। वहीं, मुनव्वर फारूकी भी एक बेटे के पिता हैं। उनकी पहली शादी से उन्हें एक बेटा हुआ था जो अब उन्ही के साथ रहता है। ऐसे में अब इनकी फैमिली कम्पलीट हो गई है। हालांकि, अभी तक मुनव्वर फारूकी ने अपनी शादी की खबरों को कंफर्म नहीं किया है।
संबंधित खबरें
'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
31 mins ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
1 hr ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
17 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
20 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
21 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
22 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
22 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
22 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoLIVE: Ed Sheeran ने 'किंग' के लिए हिंदी में गाते हुए BTS वीडियो किया शेयर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines