Who is Mihika Shah: फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस सुषमा सेठ की नातिन और अभिनेत्री दिव्या सेठ शाह की बेटी का कम उम्र में निधन हो गया है। बीते दिन यानी 5 अगस्त को दिव्या सेठ की जवान बेटी इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गई। जवान बेटी के यूं अचानक चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हर कोई दिव्या की बेटी के लिए दुआ कर रहा है। साथ ही लोग ये भी जानना चाहते हैं कि आखिर दिव्या सेठ की बेटी कौन थीं?
कौन थीं दिव्या सेठ की जवान बेटी?
कम उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली मिहिका शाह अभिनेत्री सुषमा सेठ की नातिन और दिव्या सेठ की बेटी थीं। कथित तौर पर मिहिका लंबी बीमारी से पीड़ित थीं और सोमवार यानी 5 अगस्त, 2024 को उन्होंने अंतिम सांस ली। मिहिका शाह के निधन की जानकारी उनकी मां दिव्या सेठ ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए दी है।
जवान बेटी की मौत से टूटा परिवार
दिव्या सेठ ने अपने फेसबुक पर जवान बेटी के निधन की जानकारी दी है। जवान बेटी की मौत से ना सिर्फ मां और नानी बल्कि पूरा परिवार बेहद दुखी है। जवान बेटी को खोने का गम क्या होता है वो तो वही मां-बाप जान सकते हैं, जिन पर ये मुसीबत आती है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार भी कैंसर की वजह से जिंदगी की जंग हार गई थी।
कृष्ण कुमार की बेटी तिशा का हुआ था निधन
तिशा के निधन से भी कुमार परिवार टूट गया था। अभी लोग इस खबर से उभरे भी नहीं थे कि मिहिका शाह के दुनिया छोड़ने की खबर आ गई। हर कोई मिहिका शाह के निधन पर शोक जाहिर कर रहा है और सभी परिवार को हिम्मत दे रहे हैं। मिहिका शाह की मां यानी अगर दिव्या सेठ की बात करें तो उन्होंने भी फिल्म इंडस्ट्री में योगदान दिया है।
मां और नानी दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री का पॉपुलर नाम
दिव्या सेठ ने दिल धड़कने दो, आर्टिकल 370, जब वी मेट जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा वो ओटीटी पर भी कमाल दिखा चुकी हैं। वहीं, अगर सुषमा सेठ की बात करें तो वो भी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। दर्शकों को दिलों में मां बेटी दोनों की ही अलग जगह है। हालांकि अब परिवार पर इतना बड़ा दुख आया है, तो फैंस भी फैमिली का साथ दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Nataša Stanković के मिस्ट्री मैन पर आया Malaika का दिल! फोटो पोस्ट कर दिया हिंट
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
8 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
10 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
12 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
13 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
14 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
14 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
15 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
16 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
16 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines