Who is Krishan Kumar, Tishaa Kumar Death: क्या आपको वो गाना याद है- अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का…? 1995 में आई ‘बेवफा सनम’ फिल्म के इस गाने ने देशभर में ऐसी धूम मचाई कि हर गली, मोहल्ले, कॉलोनियों में ये गाना बजने लगे। इसी फिल्म और गाने के साथ ही एक शख्स रातोंरात स्टार भी बना। जिसका नाम है- कृष्ण कुमार। जी हां, टी-सीरीज के सह-मालिक, एक्टर-प्रोड्यूसर और दिवंगत गुलशन कुमार के छोटे भाई कृष्ण कुमार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
उनकी 20 साल की बेटी तिशा कुमार का निधन हो गया। तिशा लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रही थीं। 18 जुलाई को उनका निधन हो गया था। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। कृष्ण कुमार का परिवार इस क्षति से स्तब्ध है। पूरा बॉलीवुड उन्हें सांत्वना देने पहुंच रहा है। आइए जानते हैं कि कृष्ण कुमार रातोंरात स्टार बनने के बाद कहां गायब हो गए और आज वे क्या कर रहे हैं…
‘आजा मेरी जान’ से किया डेब्यू
कृष्ण कुमार और गुलशन कुमार के पिता चंद्रभान दिल्ली के दरियागंज में जूस की दुकान लगाते थे। उन्होंने अपने दोनों बेटों को अपने सपने पूरे करने की छूट दी। गुलशन कुमार ने ‘कैसेट किंग’ बनकर सफलता की ऊंचाइयों को छुआ तो भाई कृष्ण कुमार को भी एक्टर बनाने का सपना देखने लगे। आखिरकार गुलशन ने केतन आनंद के डायरेक्शन में 1993 में बनी फिल्म ‘आजा मेरी जान’ से कृष्ण कुमार का डेब्यू करवा दिया। हालांकि कृष्ण कुमार, शम्मी कपूर, देवेन वर्मा, प्राण, प्रेम चोपड़ा जैसे दिग्गजों से भरी फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई। इसके बाद भी कृष्ण कुमार को एक के बाद एक तीन फिल्में दी गईं। एक ही साल में उनकी तीन फिल्में आईं। ‘आजा मेरी जान’ की तरह ही ‘कसम तेरी कसम’ और ‘शबनम’ फिल्म भी पिट गई।
ब्लॉकबस्टर साबित हुई ‘बेवफा सनम’
इन फिल्मों के पिटने के बाद कृष्ण कुमार का करियर दांव पर लगने लगा। फिर गुलशन कुमार ने भाई को हिट कराने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। उन्होंने साल 1995 में म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बेवफा सनम’ बनाई। जिसमें कृष्ण कुमार के साथ शिल्पा शिरोडकर के साथ जोड़ी बनाई गई। इस फिल्म के लिए अरुणा ईरानी, असरानी, रीमा लागू, किरण कुमार, शक्ति कपूर, सतीश शाह, सदाशिव अमरापुरकर और राकेश बेदी समेत एक्टर्स की फौज उतार दी गई। आखिरकार ये प्रयास सफल हुआ और फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म में अच्छा सिला…के अलावा दिल तोड़ हंसती हो मेरा…तेरी गली विच, ये धोखे प्यार के धोखे, वफा ना रास आई, इश्क में हम तुम्हें क्या बताएं…जैसे गाने सुपरहिट साबित हुए। इन गानों को 30 साल बाद आज भी गुनगानाया जाता है।
एक्टिंग नहीं डेस्टिनी!
हालांकि कृष्ण कुमार के पास इस सुपरहिट फिल्म के बावजूद दूसरी फिल्मों से ऑफर नहीं आए। फिर दो साल बाद गुलशन कुमार की हत्या कर दी गई। जिसके बाद टी-सीरीज की पूरी जिम्मेदारी कृष्ण कुमार के कंधों पर आ गई। उन्होंने एक्टिंग से दूरी बनाते हुए कंपनी को चलाने की जिम्मेदारी निभाई। फिर उन्होंने साल 1998 में ‘पगला कहीं का’ एलबम और 2000 में आई फिल्म ‘पापा द ग्रेट’ से एक बार फिर एक्टिंग में हाथ आजमाने की कोशिश की, लेकिन ये फिल्म भी फ्लॉप साबित हुई। आखिरकार उन्हें समझ आ गया कि फिल्म उनके लिए हैं, लेकिन शायद एक्टिंग उनकी डेस्टिनी नहीं।
इन फिल्मों को किया प्रोड्यूस
कृष्ण कुमार ने इसके बाद प्रोड्यूसर के तौर पर पहचान बनाते हुए लकी, हमको दीवाना कर गए, रेडी, एयरलिफ्ट, सत्यमेव जयते, तान्हाजी, थप्पड़, थैंक गॉड, आदिपुरुष, भूल भुलैया-2, फराज, शहजादा, एक विलियन रिटर्न्स, गुमराह और एनिमल फिल्में बनाईं। इनमें कई फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। आखिरकार वे एक सफल प्रोड्यूसर और बिजनेसमैन साबित हुए। बताते चलें कि तिशा कुमारी कृष्ण कुमार की इकलौती बेटी हैं। वह पिछले साल एनिमल की स्क्रीनिंग में भी नजर आई थीं। उनके भतीजे भूषण कुमार और भतीजी तुलसी कुमार हैं। तिशा के चले जाने से पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है।
ये भी पढ़ें: T-Series के सह मालिक ने खोई जवान बेटी, मां ही नहीं भाई-बहन का भी हुआ बुरा हाल
संबंधित खबरें
'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
26 mins ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
18 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
20 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
21 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
22 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
23 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines