---विज्ञापन---

Video: इकलौती औलाद को अंतिम विदाई देते बेहाल हुए T-Series के सह मालिक, बेटी के कम उम्र में जाने से टूटे मां-बाप

Tishaa Kumar Funeral: आज बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कृष्ण कुमार के बेटी तिशा का अंतिम संस्कार हुआ। तिशा जो महज 20 साल की उम्र में जिंदगी की जंग हार गई।

Krishan Kumar, tanya singh
---विज्ञापन---

Tishaa Kumar Funeral: किसी भी इंसान के लिए उसके बच्चे का कम उम्र में दुनिया छोड़ना किसी पहाड़ के टूटने जैसा ही होता है। आज बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कृष्ण कुमार के बेटी तिशा का अंतिम संस्कार हुआ। तिशा जो महज 20 साल की उम्र में जिंदगी की जंग हार गई। कैंसर ने तिशा को अपने आगोश में जकड़ा की वो इससे बाहर ही नहीं निकल पाई और आखिर में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

कृष्ण कुमार और तान्या सिंह हुए बेहाल

जवान बेटी के जाने का गम क्या होता है ये तो इस वक्त कृष्ण कुमार और तान्या सिंह ही समझ सकते हैं। दोनों अपनी बेटी के इतनी कम उम्र में दुनिया छोड़ने से टूट गए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि इस वक्त उनका दर्द दुनिया के हर दुख से बड़ा है।

---विज्ञापन---

अंतिम संस्कार हुआ पोस्टपोन

बता दें कि वैसे तो तिशा कई दिन पहले ही दुनिया को अलविदा कह चुकी थीं, लेकिन आज उनके पार्थिव शरीर को पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। हालांकि उनका अंतिम संस्कार पहले ही जाता, लेकिन मुंबई में भारी बारिश के चलते इसको पोस्टपोन करना पड़ा। दरअसल, जिस फ्लाइट में तिशा का पार्थिव शरीर जर्मनी से इंडिया आना था, भारी बारिश के चलते वो लैंड नहीं हो पा रही थी।

जर्मनी से सही समय पर निकली थी फ्लाइट 

गौरतलब है कि जिस फ्लाइट में तिशा की बॉडी थी वो जर्मनी से सही समय पर निकली थी और दिल्ली तक फ्लाइट अपने सही समय पर पहुंची, लेकिन मुंबई में भारी बारिश के कारण फ्लाइट को लैंड नहीं कराया जा सका और इसे अहमदाबाद की तरफ मोड़ दिया गया। हालांकि इसके बाद एटीसी ने फ्लाइट को मुंबई में उतरने की परमिशन दी और तब जाकर ये फ्लाइट लैंड हुई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- क्या सच में सिंगल नहीं हैं Sushmita Sen? एक्स बॉयफ्रेंड Rohman Shawl ने किया खुलासा

First published on: Jul 22, 2024 03:49 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola