Who is Kashish Kapoor: इस वक्त बिग बॉस 18 को लेकर खूब बातें हो रही हैं। अब भई दर्शकों का चहेता रियलिटी शो है, तो जाहिर है कि इसको लेकर चर्चा तो होगी ही। साथ ही कई लोगों के नाम भी सामने जा रहे हैं, जिनको लेकर उम्मीद की जा रही है कि इस बार यानी वो बिग बॉस के 18वें सीजन में नजर आ सकते हैं?
हालांकि अभी तक सलमान खान के शो को लेकर कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है, लेकिन कयासों का बाजार लगातार गर्म नजर आ रहा है। इस बीच एक नाम जैसा है, जिसने खुद बिग बॉस 18 में आने पर मुहर लगाई? आखिर कौन हैं ये? जो बिग बॉस 18 में आने का दावा कर रही हैं? आइए जानते हैं…
बिग बॉस के 18वें सीजन में आने की बात किसने कबूल की?
दरअसल, हम जिसकी बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि ‘स्प्लिट्सविला 15’ में सुर्खियां बटोरने वाली कशिश कपूर (Kashish Kapoor) हैं। जी हां, वहीं कशिश जो यूट्यूबर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, एक्ट्रेस और मॉडल हैं। कशिश कपूर को लेकर इस वक्त कहा जा रहा है कि वो बिग बॉस 18 में नजर आने वाली हैं। गौरतलब है कि ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि कशिश ने खुद शो में आने की बात पर ‘हामी’ भरी है। आखिर क्या है इसके पीछे की सच्चाई? आइए बताते हैं…
क्यों भरी ‘हां’?
दरअसल, जब कशिश से सवाल किया गया कि क्या वो बिग बॉस 18 में आएंगी, तो उन्होंने ‘हां’ में जवाब दिया था। हालांकि अब इसके पीछे का कारण भी कशिश ने खुद ही बता दिया है। हाल ही में टेली टॉक/टाइम्स नाउ से बात करते हुए कशिश ने कहा कि कुछ लोग ऐसे हैं, जिनको समझ में नहीं आता है। साथ ही वो निराशा की भाषा को भी नहीं समझते।
बिग बॉस 18 का ऑफर मिलता, तो क्या करतीं?
अगर मैं इस तरह के किसी भी सवाल का नार्मेल वे में ‘ना’ में जवाब देती तो किसी को मेरी बात का भरोसा नहीं होता और यही वजह है कि मैंने यूं ही ‘हां’ में जवाब दिया था। हालांकि इसके बाद जब कशिश से पूछा गया कि अगर उन्हें शो के 18वें सीजन का ऑफर मिलेगा, तो वो क्या करती? इस सवाल पर कशिश ने जवाब दिया कि हां, बिल्कुल… ये एक बड़ा ऑफर है और कौन इसे रिजेक्ट करेगा?
यह भी पढ़ें- Kolkata Doctor Rape-Murder केस पर बोले Munawar Faruqui, कहा- एक मर्द होने के नाते…
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
2 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
8 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
10 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
10 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
11 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
13 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
13 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
15 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
17 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines