Who is Jaswant Singh Khalra: मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। दिलजीत खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। फैंस को भी सिंगर के हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बीच अब दिलजीत ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘पंजाब 95’ का अपडेट शेयर किया है।
फिल्म ‘पंजाब 95’
दिलजीत दोसांझ की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पंजाब 95’ को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट है। इस बीच सिंगर ने फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया है, जो आते ही इंटरनेट पर छा गया। पोस्ट को शेयर करते हुए दिलजीत ने इसके कैप्शन में लिखा कि चैलेंज द डार्कनेस, ‘पंजाब 95’। दिलजीत के पोस्ट में देखा जा सकता है कि वो बेहद बुरी हालत में दीवार से सटे बैठे हैं और उनकी आंखें बंद हैं।
यूजर्स ने किए कमेंट्स
जैसे ही दिलजीत का ये पोस्ट सामने आया, तो यूजर्स ने इस पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप एक प्रेरणा हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि फिल्म का बेसब्री से इंतजार। तीसरे यूजर ने लिखा कि मच अवेटेड। एक और यूजर ने लिखा कि आप ने फिर से दिल जीत लिया। एक और यूजर ने कहा कि वेटिंग फॉर द फिल्म। इस तरह से लोगों ने इस पोस्ट पर कमेंट्स किए हैं।
कौन थे Jaswant Singh Khalra?
इसके साथ ही अगर जसवंत सिंह खालरा की बात करें तो ये फिल्म उन्हीं की बॉयोपिक है। इस बॉयोपिक में दिलजीत दोसांझ ही जसवंत सिंह खालरा का किरदार निभा रहे हैं। जसवंत सिंह की बात करें तो वो पंजाब के रहने वाले एक मशहूर ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट थे। उग्रवाद काल के दौरान जसवंत, पंजाब के एक बैंक में डायरेक्टर हुआ करते थे। उन्होंने पंजाब में अचानक 2000 अज्ञात शवों के अपहरण और उनके क्रिमेशन की सच्चाई के राज खोले थे।
फिल्म की रिलीज डेट नहीं आई सामने
वहीं, अब जसवंत सिंह खालरा पर ‘पंजाब 95’ नाम की एक फिल्म बनाई जा रही है, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म को आरएसवीपी मूवीज के बैनर तले बनाया जा रहा है। बता दें कि इसके पहले भी इस बैनर तले रियल लाइफ पर कई फिल्में बन चुकी हैं। ‘पंजाब 95’ की बात करें तो अभी तक इस फिल्म की रिलीज डेट नहीं आई है, लेकिन दिलजीत के किरदार को देखकर फैंस में इसके लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म कब रिलीज होगी?
यह भी पढ़ें- Chum Darang का फिनाले में पहुंचना तय, CM ने अरुणाचल की बेटी के लिए मांगे वोट
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
18 mins agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
2 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
3 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
3 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
15 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
16 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines