कौन हैं हर्ष मेहता? 19 साल छोटे बिजनेसमैन संग जुड़ा Malaika Arora का नाम, हर जगह हो रही चर्चा

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई है. दरअसल खबर यह आ रही है कि एक्ट्रेस अपने से 19 साल छोटे बिजनेसमैन को डेट कर रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

malaika arora

19 साल छोटे बिजनेसमैन को डेट कर रहीं मलाइका अरोड़ा

विज्ञापन

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में बनी रहती है. मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में बनी रहती है.  एक्टर अर्जुन कपूर संग उनके रिश्ते ने खूब लाइमलाइट बटोरी है. हालांकि अब अर्जुन कपूर और मलाइका दोनों अलग हो चुके हैं. लेकिन एक बार फिर मलाइका अरोड़ा अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं. दरअसल, खबर आ रही है कि मलाइका बिजनेसमैन हर्ष मेहता को डेट कर रही है. चलिए जानते हैं कि कौन है हर्ष मेहता?

यह भी पढ़ें: किंग खान के बेटे आर्यन खान को मिला बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया सम्मानित

विज्ञापन

कौन है हर्ष मेहता?

हर्ष मेहता 33 साल के हैं, जो एक डायमंड मर्चेंट है. इतना ही नहीं हर्ष सैंकस मैनेजमेंट के मैंनेजिंग डायरेक्टर भी  है. आपको बता दें कि हर्ष एक बड़े बिजनेसमैन है और उनके पास करोड़ रुपये की संपत्ति है. फिलहाल, हर्ष मेहता की टोटल नेटवर्थ की कोई जानकारी नहीं है.

क्या मलाइका अरोड़ा हर्ष मेहता को कर रही हैं डेट

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा 52 साल की है. अर्जुन कपूर के ब्रेकअप के बाद मलाइका अब अपने से 19 साल छोटे बिजनेसमैन हर्ष मेहता को डेट कर रही हैं. दरअसल, यह कयास इस लिए लगाया जा रहा है कि दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. बता दें कि मलाइका ने हर्ष के साथ इटली में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया है. मलाइका और हर्ष की फोटो को देखे, तो वो इटली के मशहूर ट्रेवी फाउंटेन के पास खड़ी नजर आ रही है. दरअसल, मलाइका ने एक ब्लैक कोर्ट डाल रखा है, तो वहीं हर्ष ने ग्रे जैकेट पहन रखा है और दोनो सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं.

विज्ञापन

कॉन्सर्ट में एक साथ आए थे नजर

ऐसा पहली बार नहीं है कि जब मलाइका अरोड़ा और हर्ष एक साथ नजर आए है. आपको बता दें कि दोनों को एक बार एक कॉन्सर्ट में साथ दिखे थे. इतना ही नहीं दोनों को एक बार एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया है. दरअसल, दोनों का बार-बार साथ में देखने से यह अटकलें लगाई जा रही है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक दोनों की ओर से किसी भी तरह की रिश्ते को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ