'धुरंधर' के FA9LA गाने का असली हीरो कौन? 'रहमान डकैत' बन छाए अक्षय खन्ना, खुद क्रिएट किया था हुक स्टेप

Dhurandhar Song FA9LA: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का गाना FA9LA लगातार ट्रेंड कर रहा है. इस गाने को लोगों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है.

Dhurandhar Song FA9LA

Dhurandhar Song FA9LA. image credit- social media

विज्ञापन

Dhurandhar Song FA9LA: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रही है. लोगों को ये फिल्म खूब पसंद आ रही है और इसकी खूब तारीफ हो रही है. इस बीच अब फिल्म के गाने FA9LA की खूब चर्चा हो रही है. हर कोई इसके बारे में बात कर रहा है और ये जमकर ट्रेंड भी कर रहा है. इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो इसे अगला ‘जमाल कुडू’ भी कहना शुरू कर दिया है. इस गाने में जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो कोई और नहीं बल्कि अक्षय खन्ना है, जो इस गाने के असली हीरो हैं.

फिल्म ‘धुरंधर’ का गाना FA9LA

दरअसल, फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना पर FA9LA गाना फिल्माया गया है, जो इस समय ट्रेंड हो रहा है. सोशल मीडिया पर इस गाने की जमकर रील्स बनाई जा रही है और इसके स्टेप को हर कोई फॉलो कर रहा है. अक्षय खन्ना के इस गाने को लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. इस गाने में अक्षय के एंट्री सीन को लोगों ने खूब प्यार दिया है.

विज्ञापन

कौन है गाने का सिंगर?

अक्षय की एंट्री के सीन को लोग खूब फॉलो भी कर रहे हैं. अब आपको मन में भी ये सवाल होगा कि आखिर इस गाने को किसने गाया है? तो आइए जान लेते हैं इनके बारे में भी. इस गाने के सिंगर की अगर बात करें तो इसे Flipperachi और उनकी टीम ने तैयार किया है. गाने रे हुक स्टेप को खुद अक्षय ने क्रिएट किया था.

Flipperachi कौन हैं?

फिल्म ‘धुरंधर’ का ये गाना एक बहरीन और परफेक्ट सॉन्ग है, जिसके रैपर Flipperachi हैं. इनके असली नाम की बात करें तो इनका असली नाम हुस्साम आस्सिम है, जो सयुंक्त अरब अमीरात में अपने रैप स्टाइल और गानों को लेकर काफी मशहूर हैं. उन्होंने छोटी उम्र में म्यूजिक में ही अपनी दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी थी और नतीजन आज को बेहद पॉपुलर हैं.

ट्रेंड कर रहा FA9LA

वहीं, अगर FA9LA की बात करें तो इस गाने को सात मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. गाने के व्यूज की संख्या लगातार बढ़ ही रही है और इसे लगातार लोगों का प्यार मिलता जा रहा है. इंडिया में इस गाने का जमकर क्रेद देखने को मिल रहा है और हर कोई इसकी तारीफ करता नजर आ रहा है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ