Exclusive: बॉलीवुड पार्टियों में क्यों नहीं जानते अक्षय खन्ना? Dhurandhar एक्टर ने किया खुलासा

Akshaye Khanna: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना का अपना अलग फैनबेस है. अभिनेता अपनी दमदार एक्टिंग और स्वैग के लिए जाने जाते हैं. इन दिनों अक्षय फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं.

Akshaye Khanna

Akshaye Khanna. image credit- social media

विज्ञापन

Akshaye Khanna: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. फिल्म में अक्षय के किरदार को लोगों का बेहद प्यार मिल रहा है. अक्षय खन्ना हिंदी सिनेमा के शानदार अभिनेताओं में से एक हैं. एक्टर ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि स्वैग को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. हालांकि, अभिनेता बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर ही रहना पसंद करते हैं. एक बार एक्टर ने खुद ही बताया था कि वो बॉलीवुड पार्टियों से दूर ही रहना पसंद करते हैं.

क्या बोले अक्षय खन्ना?

दरअसल, एक बार न्यूज24 से बात करते हुए अक्षय खन्ना ने खुद रिवील किया था कि वो बॉलीवुड पार्टियों में नहीं जाते हैं. इस दौरान जब अभिनेता से सवाल किया गया कि जब आप काम नहीं करते हैं, तो क्या करते हैं? बॉलीवुड में तमाम पार्टियां होती रहती हैं, आप पार्टी में नहीं जाते? इसके जवाब में अक्षय ने कहा था कि उन्हें इसका शौक ही नहीं है.

विज्ञापन

अक्षय ने दिया ये जवाब

अक्षय ने कहा था कि कुछ लोगों को इसका शौक होता है और उन्हें ये अच्छा लगता है. इसके बाद अभिनेता से पूछा गया कि फिर आप अपना समय कैसे बिताते हैं? तो इसके जवाब में अक्षय ने कहा कि मैं मुंबई से दूर रहता हूं. मुंबई से दूर मेरा एक छोटा-सा घर है. मैं वहां जाता हूं और वहां पर मेरे पास एक छोटा-सा सुंदर गॉर्डन है. मैं दिन में कम से कम 3-4 घंटे गार्डनिंग करता हूं अपने हाथों से.

‘धुरंधर’ को लेकर चर्चा में अक्षय

अक्षय ने कहा कि मैं बहुत पढ़ता हूं और फिल्में देखता हूं. अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताता हूं. आम चीजें करता हूं, कुछ एक्सरसाइज करता हूं, शाम को स्विमिंग और साइकिलिंग करता हूं और तो कुछ खास मैं नहीं करता हूं. गौरतलब है कि अक्षय खन्ना हालिया रिलीज फिल्म ‘धुरंधर’ में अपने किरदार को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. उनके इस रोल को लोगों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ