YouTuber Armaan Malik: बिग बॉस ओटीटी 3 में इस बार खूब मसाला देखने को मिलेगा। इस बार शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है। ऐसे में दर्शकों को इस बार मनोरंजन का डबल डोज मिलना तो लाजिमी है। बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन में यूट्यूबर अरमान मलिक भी अपनी दोनों पत्नियों के साथ पहुंच गए हैं। ऐसे में ये तीनों लाइमलाइट में ना रहे, भला ऐसा कैसे हो सकता है।
सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो
जी हां, इन दिनों सोशल मीडिया पर इन्हें लेकर खूब माहौल बना हुआ है और बात-चीत हो रही है। अब भई जब इंटरनेट पर इतना माहौल बना है, तो अतीत से कुछ ना कुछ बाहर आना भी लाजिमी है। जी हां, सामने आए वीडियो में अरमान की पहली वाइफ की बात हो रही है, जिसके हिसाब से उनकी तीन शादी हो चुकी है। हालांकि सवाल ये है कि ये जो सच अब सामने आया है, क्या उसे अरमान की दोनों बीवियां जानती हैं या नहीं?
अरमान की पहली वाइफ कौन थी?
दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अरमान की पहली पत्नी की बात हो रही है, जो पायल के बारे में नहीं है। जी हां, अगर पहली पत्नी पायल नहीं है, तो फिर कौन? ये सवाल भी लोगों के मन में तुरंत उठता है। इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में अरमान की दोनों पत्नी कृतिका और पायल नजर आ रही हैं, जो खुद इस मसले पर बात कर रही हैं। हालांकि अरमान की पहली वाइफ कौन थी, इसके बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है।
17 साल की उम्र में हुई थी पहली शादी
जी हां, सामने आए वीडियो में पहले पायल कहती हैं कि अरमान की जो शादी हुई थी, वो 17 साल की उम्र में हुई थी। उन दोनों की नहीं बनी तो वो अलग हो गए, इसमें क्या है? इसके आगे पायल कहती हैं कि उस टाइम जो था हमारे पास, हमने दे दिया डिवोर्स और वो क्लियर हो गया। कलको मेरी इनकी नहीं बनेगी मैं भी अलग हो जाऊंगी। फिर कृतिका भी कहती है कि अगर मेरी भी नहीं बनेगी तो मैं भी अलग हो जाऊंगी।
पायल ने यूजर्स पर निकाली भड़ास
इसके बाद पायल फिर कहती हैं कि पूरी जिंदगी एक मजबूरी के रिश्ते में कोई नहीं रह सकता। ना वो रही, ना हम रहे। हालांकि हमे हर कोई देखता है और वो भी देखती होगी और अगर उसे परेशानी होगी, तो वो आ जाएगी यहां पर, तुम कौन (यूजर्स) होते हो फैसला करने वाले? तुम कौन होते हो पंचायत करने वाले? और कई टॉपिक नहीं है? पायल के इस तरह के रिएक्शन से साफ है कि वो यूजर्स पर अपनी भड़ास निकाल रही है।
यूजर्स ने भी लिए मजे
बता दें कि सोशल मीडिया पर सामने आया ये वीडियो पुराना है और इस पर यूजर्स ने भी जमकर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि मुझे तो अभी पता लगा कि तुम दोनों से पहले भी अरमान को पहला प्यार हुआ था। दूसरे यूजर ने लिखा कि अब ये पहली बीवी कौन है? तीसरे यूजर ने लिखा कि अब ये कौन-सा बवाल है? इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: क्या दोस्ती-प्यार के लिए शो में आए हैं Sai Ketan Rao? या बस गर्म करेंगे घर का माहौल
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
12 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
13 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
16 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
17 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
18 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
18 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
19 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
19 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
20 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines