Saiyaara Singer Faheem Abdullah: अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ रिलीज के बाद से सोशल मीडिया का ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई है। थिएटर से तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें फिल्म देखते हुए दर्शकों की दीवानगी भी साफ तौर पर देखी जा रही है। इसके अलावा फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘सैयारा’ लोगों की जुबान पर छाया हुआ है। ये सॉन्ग इंडिया में इस वक्त नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। आमतौर पर जहां अरिजीत सिंह अधिकतर फिल्मों में अपनी आवाज देते हैं, तो इस सॉन्ग को फहीम अब्दुल्ला ने अपनी आवाज दी है।
‘सैयारा’ गाने वाले कौन हैं फहीम अब्दुल्ला?
सिर्फ 27 साल के फहीम अब्दुल्ला फेमस सिंगर हैं जिनका कनेक्शन कश्मीर से है। मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ में टाइटल ट्रैक को आवाज देने के लिए वह इंडिया आए थे। इस सॉन्ग से उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। फहीम अब्दुल्ला के साथ गीतकार-संगीतकार अर्सलान निजामी ने ‘सैयारा’ टाइटल ट्रैक को म्यूजिक दिया है, जिसमें उनका साथ तनिष्क बागची ने दिया है।
क्या थी सॉन्ग के पीछे की कहानी?
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में अर्सलान निजामी ने बताया कि उन्हें बचपन से म्यूजिक बनाना और लिखना पसंद था। वह फहीम अब्दुल्ला के साथ मिलकर कई गाने बना चुके हैं। सिर्फ 14 दिन का बजट लेकर दोनों मुंबई आए थे, जहां 13वें दिन उनकी मुलाकात तनिष्क बागची से हुई। यहीं से ‘सैयारा’ के टाइटल ट्रैक की शुरुआत हुई। फहीम अब्दुल्ला की जादुई आवाज वाला ‘सैयारा’ सॉन्ग इंडिया में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। इसे यूट्यूब पर 79 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Saiyaara की 3 सबसे बड़ी गलतियां, रोमांटिक बनाने के चक्कर में सेंस लगाना भूल गए मेकर्स?
ये हिट गाने दे चुके हैं फहीम अब्दुल्ला
फहीम अब्दुल्ला का ‘सैयारा’ सॉन्ग भले ही खूब ट्रेंड कर रहा हो और लोग इसे बेहद पसंद कर रहे हैं लेकिन सिंगर के पुराने गाने भी कम पॉपुलर नहीं हैं। उन्होंने ‘इश्क’, ‘झेलम’, ‘सजदे’, ‘ऐ याद’, ‘ख्वाब’ और ‘कश्मीर’ जैसे बेहतरीन गानों को अपनी आवाज दी है।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
3 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines