हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Emma Bakr कौन? जिनके संग उड़ रही Honey Singh की डेटिंग रूमर्स

रैपर हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वो एम्मा बकर के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों ही जमकर मस्ती कर रहे हैं और बेहद खुश लग रहे हैं। अब लोग जानना चाहते हैं कि कौन हैं एम्मा बकर?

विज्ञापन
Emma Bakr, Honey Singh

बॉलीवुड के जाने-माने रैपर हनी सिंह अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। हालांकि, इस बार हनी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हनी सिंह को लेकर अफवाहें हैं कि रैपर, एम्मा बकर को डेट कर रहे हैं। हालांकि, इन अफवाहों को एक बार फिर से हवा तब मिली जब हनी सिंह ने एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया, जिसमें वो एम्मा बकर के साथ नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं ये एम्मा बकर और क्या है ताजा मामला?

कौन हैं एम्मा बकर?

हनी सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड एम्मा बकर की बात करें तो वो एक इजिप्टियन मॉडल हैं। वैसे तो एम्मा के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन अगर उनके इंस्टाग्राम को देखें तो वो एक पॉपुलर आर्टिस्ट हैं। एम्मा को इंस्टाग्राम पर 267K लोग फॉलो करते हैं और वो खुद से जुड़े अपडेट्स भी इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। मशहूर रैपर हनी सिंह भी एम्मा को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।

हनी सिंह ने शेयर किया पोस्ट

हाल ही में एम्मा ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और इसी दौरान का पोस्ट हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए हनी सिंह ने इसके कैप्शन में लिखा कि हैप्पी बर्थडे Cleopatra @model_emaa, लव यू steve bro. वहीं, अब इस पोस्ट पर लोगों ने भी जमकर रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है कि हैप्पी बर्थडे। दूसरे यूजर ने कहा कि एंजॉय यॉर डे।

विज्ञापन

यूजर्स ने किए कमेंट्स

एक और यूजर ने कहा कि हनी पाजी, कमाल लग रहे हो और इसके अलावा यूजर्स ने इस पोस्ट पर दिल और फायर इमोजी भी शेयर किए हैं। वहीं, अगर वीडियो की बात करें तो इसमें साफ देखा जा सकता है कि एम्मा के बर्थडे पर हनी और बकर दोनों ही जमकर मस्ती कर रहे हैं। वहीं, अब दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Ameesha Patel बनने वाली हैं मां! क्या सच में प्रेग्नेंट हैं ‘सकीना’? यूजर्स ने लगाए कयास

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola