Ameesha Patel बनने वाली हैं मां! क्या सच में प्रेग्नेंट हैं 'सकीना'? यूजर्स ने लगाए कयास

हिंदी सिनेमा में अक्सर एक्ट्रेसेस की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ती रहती हैं। हाल ही में शूरा खान और अरबाज को क्लीनिक के बाहर देखा गया, तो लोगों ने कयास लगाए कि शूरा खान मां बनने वाली हैं। हालांकि, इन अफवाहों की पुष्टि नहीं हो सकी और अब अमीषा पटेल को लेकर इंटरनेट पर कुछ ऐसी ही चर्चा हो रही है?

Ameesha Patel

Ameesha Patel

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर ऐसी फोटो शेयर कर दी है, जिससे वो सुर्खियों में आ गई हैं। अमीषा पटेल ने अपने इंस्टाग्राम पर बीते दिन एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। ऐसा न्यूज24 का नहीं बल्कि यूजर्स का कहना है। सोशल मीडिया पर सामने आया अमीषा पटेल का पोस्ट लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला?

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं ‘सकीना’?

दरअसल, अमीषा पटेल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। बीते दिन ग्रीन कलर के स्वीमशूट में अमीषा ने एक ऐसी फोटो शेयर की, जिसमें एक्ट्रेस का बेबी बंप दिखा रहा है। ये फोटो देखकर यूजर्स को बड़ी हैरानी हुई और लोगों ने इस पर सवाल करने शुरू कर दिए। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि प्रेग्नेंट?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9)

यूजर्स ने लगाए प्रेग्नेंसी के कयास?

वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि क्या आप प्रेग्नेंट हैं? तीसरे यूजर ने कहा कि प्रेग्नेंट? तो इस पर एक यूजर ने रिप्लाई किया कि मुझे लगता है कि शायद मैंने ही नोटिस किया है? तो एक और ने कहा कि नहीं नहीं, मुझे भी लग रहा है कि वो प्रेग्नेंट हैं? एक और यूजर ने इस पर अपनी राय देते हुए कहा कि हां, मुझे भी लग रहा है, लेकिन डैडी कौन हैं?

Ameesha Patel

Ameesha Patel

अमीषा की प्रेग्नेंसी की हो रही चर्चा

सोशल मीडिया यूजर्स के सवाल करने का सिलसिला यही नहीं रुका। इसके बाद भी एक यूजर ने कहा कि प्रेग्नेंट लग रहे हो या मेरी ही गलतफहमी है। एक ने कहा कि अरे वो प्रेग्नेंट लग रही है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि प्रेग्नेंट हो क्या? एक ने कहा कि बधाई हो बधाई। एक ने कहा कि प्रेग्नेंट लग रही है 8 महीने की। एक और यूजर ने लिखा कि मम्मी जी। इस तरह के कमेंट्स करके लोगों ने इस पोस्ट पर सवाल किए हैं।

Ameesha Patel

Ameesha Patel

न्यूज24 नहीं करता पुष्टि 

हालांकि, अमीषा पटेल के मां बनने की चर्चा की पुष्टि न्यूज24 नहीं करता है और ना ही किसी भी तरह की जिम्मेदारी लेता है। ये जानकारी यूजर्स के कमेंट्स के आधार पर है, क्योंकि एक्ट्रेस के पोस्ट के कमेंट सेक्शन में तमाम लोगों ने इस सवाल को पूछा है। अब देखने वाली बात होगी कि अमीषा इन बातों पर कोई रिएक्शन देती हैं या नहीं? इन बातों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ