Tom Cruise Girlfirend Elsina Khayrova: वो कहते हैं न ‘ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन’ हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज (Tom Cruise) पर यह लाइन बिल्कुल फिट बैठती है। दरअसल, 61 साल की उम्र में एक्टर की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टॉम क्रूज इन दिनों रशियन सोशलाइट एल्सीना खैरोवा (Elsina Khayrova) को डेट कर रहे हैं। दोनों की उम्र में 25 साल का फासला है। आइए जानते हैं एल्सीना खैरोवा के बारे में जिनपर टॉम क्रूज अपना दिल हार बैठे हैं।
कौन हैं एल्सीना खैरोवा
36 साल की एल्सीना खैरोवा एक रशियन सोशलाइट हैं। वह इन दिनों लंदन में रह रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एल्सीना एक संपन्न राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता रूसी मंत्री रिनैट खैरोवी हैं। आपको बता दें कि एल्सीना खैरोवा हीरा व्यवसायी दिमित्री त्सेत्कोवा की पूर्व पत्नी भी रह चुकी हैं। 2020 में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए थे।
एक अपार्टमेंट में रहते हैं टॉम और एल्सीना
एल्सीना खैरोवा बीते समय की एक मॉडल भी रह चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टॉम क्रूज और एल्सीना खैरोवा की पहली मुलाकात पिछले साल दिसंबर में एक पार्टी के दौरान हुई थी। अंग्रेजी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टॉम क्रूज खैरोवा के साथ रिलेशनशिप में हैं इस बात की जानकारी उनके एक करीबी दोस्त ने दी है। दोस्त ने खुलासा करते हुए बताया कि अभिनेता टॉम पिछले कई महीनों से लंदन के नाइट्सब्रिज में खैरोवा के साथ अपार्टमेंट में रह रहे हैं। दोनों एक साथ काफी समय बिता रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि टॉम एल्सीना के अपार्टमेंट में हैं। वह एक बेहद खूबसूरत जगह है।
दोनों के बीच काफी है उम्र का फासला
आपको बता दें कि टॉम क्रूज और एल्सिना खैरोवा के बीच उम्र का फासला काफी ज्यादा है। जहां टॉम 61 साल के हैं तो वहीं एल्सिना उनकी आधी उम्र की हैं। उनकी उम्र महज 36 साल है। हालांकि उम्र के इस फासले से कपल को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। लोगों का भी मानना है की टॉम और एल्सीना उम्र की सीमा नहीं देख रहे हैं। वह सिर्फ एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने की कोशिश कर रहा है। पिछले कुछ दिनों से दोनों साथ में रोमांटिक पल बिता रहे हैं, जिससे वह एक-दूसरे को और अच्छी तरह से समझ पाएं। इसके अलावा दोनों इस बात का ख्याल भी रख रहे हैं कि वह मीडिया के सामने आएं।
पिछले साल पार्टी में दोनों हुए थे स्पॉट
आपको बता दें कि टॉम क्रूज और एल्सिना खैरोवा के अफेयर की खबर मीडिया में सबसे पहले तब आई थी जब दोनों मेफेयर नेबरहुड में एक पार्टी अटेंड करने पहुंचे थे। पहले बार इस पार्टी में दोनों को साथ देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी में दोनों काफी देर तक साथ में थे और चाह कर भी अलग नहीं हो पा रहे थे। इसके बाद से ही टॉम और एल्सिना के अफेयर की खबरें आनी शुरू हो गईं। हालांकि अब ये खबर सच में तब्दील हो चुकी हैं।
तीन बार शादी कर चुके हैं टॉम क्रूज
गौरतलब है कि एक्टर टॉम क्रूज तीन शादियां कर चुके हैं। उन्होंने पहली शादी 1987 में मिमी रोगर्स के साथ की थी। हालांकि यह शादी लंबी नहीं चली और 1990 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद टॉम ने दूसरी शादी निकल कीडमन से की लेकिन 2001 में अलग हो गए। इसके बाद 2006 में टॉम ने केटी होम्स से शादी की लेकिन यह रिश्ता भी सफल नहीं हो सका और 2012 में दोनों अलग हो गए। इन तीनों शादियों से एक्टर के तीन बच्चे हैं।
ये भी पढ़ें: Salman Khan की नई भाभी Sshura Khan के साथ हो गया हादसा, पोस्ट में हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
रहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
45 mins agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
1 hr agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
3 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
3 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
4 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
6 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
8 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
9 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
10 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines