Miss India Worldwide 2024: भारत हर क्षेत्र में अपना हुनर जरूर आजमाता है। अब भारत का टैलेंट मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024 में देखने को मिला है। जी हां, मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024 को नया विनर मिल गया है और इस बार मिस इंडिया वर्ल्डवाइड का खिताब ध्रुवी पटेल ने अपने नाम किया है। हालांकि कुछ लोग यह भी जानना चाहते हैं कि ध्रुवी पटेल कौन हैं? आइए जानते हैं इनके बारे में…
कौन हैं ध्रुवी पटेल?
मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024 का खिताब अपने नाम करने वाली ध्रुवी पटेल अमेरिका में कंप्यूटर इनफॉर्मेशन कोर्स की छात्रा हैं। ध्रुवी पटेल ने यह ताज अपने नाम करने के बाद अपनी इच्छा भी जाहिर की है। जी हां, उनका कहना है कि यहां तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं था। इस खिताब को जीतना सच में बेहद सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को प्ररेणा भी मिलेगी। ध्रुवी ने बॉलीवुड अभिनेत्री और यूनिसेफ की राजदूत बनने की इच्छा जताई है।
कौन-कौन था मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024 की रेस में?
मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024 की रनरअप सूरीनाम की लिसा अब्दोएलहक रही हैं। वहीं नीदरलैंड की मालविका शर्मा दूसरी रनर-अप बनीं। मिसेज कैटेगिरी में त्रिनिदाद और टोबैगो की सुआन मौटेट विजेता रही हैं। स्नेहा नांबियार पहली और यूनाइटेड किंगडम की पवनदीप कौर दूसरी रनर-अप बनीं। टीन कैटेगिरी की बात करें तो इसमें ग्वाडेलोप की सिएरा सुरेट को ‘मिस टीन इंडिया वर्ल्डवाइड’ के ताज से नवाजा गया है। नीदरलैंड की श्रेया सिंह और सूरीनाम की श्रद्धा टेडजो को पहली और दूसरी रनर-अप अनाउंस किया गया है।
क्या होता है मिस इंडिया वर्ल्डवाइड?
मिस इंडिया वर्ल्डवाइड कॉम्पिटिशन इंडिया के बाहर होने वाला सबसे लंबे समय तक चलने वाला कॉम्पिटिशन है। इस कॉम्पिटिशन को न्यूयॉर्क स्थित इंडिया फेस्टिवल कमेटी आयोजित करती है। इस साल इस कॉम्पिटिशन ने अपनी 31वीं सालगिरह मनाई है।
यह भी पढ़ें- मशहूर सिंगर Ruksana Bano की मौत, क्या दूसरे सिंगर ने जहर देकर मारा? मां का दावा
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
6 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
7 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
8 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
8 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
9 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
10 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
10 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
12 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines