Kangana Ranaut Slapped: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जबसे राजनीति में एंट्री की है, तबसे ही एक्ट्रेस सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते दिन एक बार फिर से एक्ट्रेस को लेकर खबरों का बाजार गर्म हो गया। अरे भई कंगना रनौत नई-नई सासंद बनी है और एक्ट्रेस के सासंद बनते ही उन्हें किसी ने थप्पड़ जड़ दिया, तो इस पर तो सवाल उठने बनते हैं। जी हां, बीते दिन यानी 6 जून को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक महिला सीआईएसएफ (CISF) जवान ने कंगना को जोरदार तमाचा जड़ दिया। हालांकि अब लोगों को इसकी वजह को तो पता लग गया है, लेकिन अभी भी लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर कंगना को थप्पड़ मारने वाली ये महिला कौन हैं? आइए आपको बताते हैं इनके बारे में…
कौन हैं कंगना को थप्पड़ मारने वाली महिला?
किसान नेता शेर सिंह माहीवाल का कहना है कि कंगना रनौत को तमाचा जड़ने वाली महिला और कोई नहीं बल्कि उनकी छोटी बहन है। जी हां, शेर सिंह माहीवाल का कहना है कि वो छह भाई बहन हैं। हाल ही में हुई बातचीत में शेर सिंह ने बताया कि बीते दो सालों से उनकी बहन चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात है। महिला सीआईएसएफ (CISF) जवान ने ही बीते दिन कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर सबके सामने तमाचा जड़ दिया था, जिसके बाद से ये मामला गरमाता चला गया।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बीते दिन कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक महिला सीआईएसएफ (CISF) जवान ने थप्पड़ मार दिया है। जब इसकी वजह सामने आई, तो पता लगा कि मामला आज का नहीं है बल्कि चार साल पुराना है। जी हां, कंगना ने किसान आंदोलन में एक महिला के लिए ट्वीट किया था, जिसको लेकर ये सारा बवाल हुआ है। हालांकि महिला जवान को अब सस्पेंड कर दिया गया है।
क्या था कंगना का चार साल पुराना बयान?
जबसे ये घटना हुई तो इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई। हर कोई इस थप्पड़ कांड के बारे में चर्चा करता नजर आ रहा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर कंगना को थप्पड़ मारने वाली CISF महिला सुरक्षाकर्मी का एक वीडियो भी समाने आया, जो वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में CISF महिला सुरक्षाकर्मी का कहना है कि कंगना ने कहा था कि किसान आंदोलन में महिलाएं 100-100 रुपए में बैठती थीं, जिस समय कंगना ने ऐसा कहा था उस टाइम सुरक्षाकर्मी की मां भी किसान आंदोलन में मौजूद थी और एक्ट्रेस के इस स्टेटमेंट से को बहुत आहत थी।
यह भी पढ़ें- Ekta Kapoor ने अभी तक नहीं की शादी? कभी Karan Johar की दुल्हन बनना चाहती थी
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
2 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
4 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
7 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
8 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
10 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
11 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
12 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
13 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
14 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines