---विज्ञापन---

Ekta Kapoor ने अभी तक नहीं की शादी? कभी Karan Johar की दुल्हन बनना चाहती थी

Ekta Kapoor Birthday Special: आज जानी मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर का बर्थडे है। इस खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बात बता रहे हैं। अगर आप भी ये नहीं जानते हैं, तो आइए हम आपको बताते हैं...

---विज्ञापन---

Ekta Kapoor Birthday Special: बात जब टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों की होती है, तो करण जौहर और एकता कपूर का नाम आना तो लाजिमी है। जी हां, इन दोनों की दोस्ती से तो हर कोई वाकिफ है। आज एकता कपूर का बर्थडे है और इस खास मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी एक खास बात बताना चाहते हैं। अगर आप भी उनसे जुड़ी इस बात के बारे में नहीं जानते हैं, तो आइए आपको बताते हैं…

दोनों सेरोगेसी पेरेंट्स हैं

करण जौहर और एकता कपूर की दोस्ती के बारे में हर कोई जानता है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया के जरिए अपनी बॉन्डिंग शेयर करते रहते हैं। करण और एकता ना सिर्फ अच्छे दोस्त हैं बल्कि दोनों में बहुत सारी चीजें कॉमन भी हैं। जहां एकता कपूर टीवी सीरियल का बड़ा नाम हैं, तो वहीं करण जौहर भी बड़े पर्दे के जाने-माने डायरेक्टर हैं। इतना ही नहीं बल्कि दोनों सेरोगेसी पेरेंट्स भी हैं। हालांकि बॉलीवुड जैसी कई कड़िया और भी हैं, जो दोनों की समानताएं दिखाती हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

करण ने खुद किया था खुलासा

इतना ही नहीं बल्कि इन सबके बीच एक ऐसी खबर भी थी, जिसे सुनकर आज भी कई लोग हैरान हो जाते हैं। जी हां, एक टाइम ऐसा भी था जब एकता कपूर और करण जौहर की शादी की खबरों से बाजार गरम रहता था। हर कोई इन दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा करता नजर आता था। हालांकि ये सब इसलिए हुआ था क्योंकि एक इंटरव्यू में करण ने खुद इस बात को कहा था कि अगर मुझे और एकता को सही पार्टनर नहीं मिला, तो हम एक-दूसरे से ही शादी कर लेंगे।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

एकता से करण की शादी होती, तो करण की मां खुश होती

इसके अलावा करण ने ये भी बताया था कि अगर एकता से उनकी शादी हो जाती है, तो उनकी मां बहुत खुश होंगी। करण ने कहा था कि कोई खुश हो या ना हो, लेकिन मेरी मां इससे बहुत खुश होंगी। मां की खुशी की वजह बताते हुए करण ने कहा था कि एकता के बहू बनने के बाद मां को सारे सीरियलस के आगे के एपिसोड पहले ही पता लग जाएंगे।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

गॉसिप टाउन में खूब होती हैं दोनों की शादी की चर्चा

बता दें कि करण जौहर का शादी का प्रपोजल एकतरफा नहीं था। जी हां, करण के इस प्रपोजल की एकता ने भी हामी भर दी थी। एकता ने खुद कहा था कि मैं करण से शादी करना पसंद करूंगी, वो कब प्रपोज कर रहे हैं। इन खबरों को लेकर अक्सर खबरों का बाजार गरण हो जाता है। दोनों की शादी की खबरें गॉसिप टाउन में खूब होती रही हैं। हालांकि दोनों में किसी ने भी अभी तक शादी नहीं की है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Alia Bhatt नहीं तो कौन? क‍िस शख्‍स की वजह से Mahesh Bhatt ने 35 साल से नहीं छुई शराब?

First published on: Jun 07, 2024 07:04 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola