कौन है यश की 'टॉक्सिक' में कार में दिखी मिस्ट्री गर्ल? डायरेक्टर ने चेहरा किया रिवील, नाम का भी हुआ खुलासा

Who is Beatriz Taufenbach: डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने ‘टॉक्सिक’ के टीजर में दिखाई मिस्ट्री गर्ल से पर्दा उठा दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसे साझा करने के साथ ही उन्होंने विदेशी हसीना का चेहरा रिवील किया है.

Who is Beatriz Taufenbach

यश की 'टॉक्सिक' की मिस्ट्री गर्ल का खुलासा. (Photo- Youtube)

Who is Beatriz Taufenbach: ‘केजीएफ’ स्टार यश अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में यश राया के रोल में दिखाई देने वाले हैं. उनके बर्थडे के मौके पर फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसमें उनके रोल को इंट्रोड्यूस किया गया था. इसमें विदेशी हसीना मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए थे. उनके कार वाले 30 सेकंड के इंटीमेट सीन ने काफी लाइमलाइट बटोरी थी. इसके बाद विदेशी हसीना की काफी चर्चा होने लगी थी. माना जा रहा था कि इस रोल को प्ले करने वाली नताली बर्न है. हालांकि, अब इस एक्ट्रेस चेहरे से डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने पर्दा उठा दिया है.

विज्ञापन

‘टॉक्सिक’ के टीजर में दिखाई गई मिस्ट्री गर्ल को लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ था. कई लोगों ने कहा कि ये नताली बर्न हैं. तो कहीं कयास लगाए गए कि ये एडल्ट स्टार साशा ग्रे हैं. हालांकि अब फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने इससे खुद पर्दा उठाया है. उन्होंने एक्ट्रेस की फोटो शेयर कर नाम भी रिवील किया है, जिसके बाद माना जाने लगा कि जो यश के साथ कार में इंटीमेट सीन दे रही थीं उनका नाम Beatriz Taufenbach है.

विज्ञापन

गीतू मोहनदास ने शेयर की पोस्ट

गीतू मोहनदास ने विदेशी हसीना की फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है और इसके साथ उन्होंने Beatriz Taufenbach का नाम भी लिखा है. उन्हें ये फोटो टैग भी किया है. डायरेक्टर ने पोस्ट में लिखा, ‘मेरी सेमेट्री गर्ल यानी कि कब्रिस्तान से जुड़ी लड़की Beatriz Taufenbach है.’

विज्ञापन

‘टॉक्सिक’ को क्यों झेलनी पड़ी ट्रोलिंग

आपको बता दें कि यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर जब रिलीज किया गया था तो इसके बाद से इस कार वाले इंटीमेट सीन को लेकर इसे ट्रोलिंग भी झेलना पड़ा था, जिस पर काफी सवाल भी खड़े किए थे. लोग उनके इंटीमेट सीन से खुश नहीं थे. इसकी वजह थी कि लोग ‘केजीएफ’ के बाद यश की अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि वो बच्चों और परिवार के साथ इस फिल्म को देखने जाएंगे लेकिन, इस इंटीमेट सीन के बाद लोगों का अब कहना है कि वो अब इसे फैमिली और बच्चों के साथ नहीं देख पाएंगे.

विज्ञापन

कौन हैं Beatriz Taufenbach?

बहरहाल, अगर Beatriz Taufenbach के बारे में बात की जाए तो वह एक ब्राजीलियन एक्ट्रेस और मॉडल हैं. वह रातोंरात सेंसेशन बन चुकी हैं. उन्होंने साल 2014 में कैरेक्टर मॉडल टूर के जरिए मनोरंजन जगत में एंट्री की थी. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फैशन रनवे पर अपना करियर बनाया. इन सालों में उन्होंने एक एक्टर के तौर पर ट्रेनिंग ली थी और मॉडलिंग के साथ-साथ अभिनय में किस्मत आजमाया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ