'ये बेवकूफी…', Jana Nayagan के पोस्टपोन होने पर भड़के रामगोपाल वर्मा; सेंसर बोर्ड पर फूटा गुस्सा

Jana Nayagan: थलापति विजय की ‘जना नायगन’ की रिलीज डेट पर अभी भी संकट के बादल मंडराए हुए हैं. वहीं इसी बीच मशहूर डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने भी इस मुद्दे पर बात की है और सेंसर बोर्ड को फटकार लगाई है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

jana nayagan

रामगोपाल वर्मा से सेंसर बोर्ड को लगाई फटकार

Jana Nayagan: थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म ‘जना नायगन’ रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है. फिल्म को अभी तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से रिलीज की मंजूरी नहीं मिली है. ये ही वजह है कि फिल्म की रिलीज डेट भी पोस्टपोन हो गई है. वहीं इस फिल्म की रिलीज पर मद्रास हाईकोर्ट ने 21 जनवरी तक रोक लगा दी है. वहीं इसी बीच मशहूर डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा का भी गुस्सा सेंसर बोर्ड पर फूट पड़ा है और उन्होंने सेंसर बोर्ड की तीखी आलोचना भी की है. चलिए आपको भी बताते हैं रामगोपाल वर्मा ने क्या कुछ कहा?

विज्ञापन

रामगोपाल वर्मा भड़के

रामगोपाल वर्मा अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. वो अक्सर बिना किसी हिचकिचाहट के कई बड़े मुद्दों पर बात करते नजर आते हैं. अब डायरेक्टर ने थलापति विजय की ‘जना नायगन’ की रिलीज डेट पोस्टपोन होने पर बात की है. अपनी बात कहने के लिए रामगोपाल वर्मा ने अपने एक्स अकाउंट का सहारा लिया. उन्होंने डिजिटल के जमाने में सेंसर बोर्ड को पुराने जमाने का बता दिया.

विज्ञापन

सेंसर बोर्ड को लगाई फटकार

डायरेक्टर ने कहा, ‘ये मानना वाकई बेवकूफी है कि आज भी सेंसर बोर्ड जरूरी है. इसका मकसद तो बहुत पहले ही खत्म हो चुका है, लेकिन इसकी अहमियत पर सही तरह से बहस न होने की वजह से इसे अब भी बनाए रखा गया है. इसके लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार फिल्म इंडस्ट्री ही है.’ रामगोपाल वर्मा ने आगे कहा, ‘असल में ये सोचना कि किसी फिल्म में एक शब्द हटाने, किसी सीन को छोटा करने या सिगरेट को धुंधला करने से समाज की रक्षा हो जाएगी तो ये अपने आप में मजाक जैसा है. सेंसर बोर्ड उस दौर में बना था जब तस्वीरें बहुत कम होती थीं लोगों तक पहुंच सीमित थी और मीडिया पर सरकार का पूरा नियंत्रण था. आज के समय में सेंसरशिप दर्शकों को सच्चाई से रूबरू होने से रोकती है. सेंसर बोर्ड आज जो कर रहा है वो सुरक्षा नहीं बल्कि दिखावा है.’

विज्ञापन

क्या है मामला?

बता दें ‘जन नायगन’ 9 जनवरी को रिलीज होने जा रही थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से इसे सर्टिफिकेट नहीं दिया. इसके बाद ये मामला गर्मा गया और मेकर्स अपनी फिल्म को सर्टिफिकेट दिलाने के लिए मद्रास हाईकोर्ट चले गए. जहां पहले हाईकोर्ट ने मेकर्स के पक्ष में फैसला सुनाया था, वहीं अब बीते शुक्रवार हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने 21 जनवरी तक फिल्म की रिलीज डेट पर रोक लगा दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ