Lawrence Bishnoi, Anmol Bishnoi, Salman Khan House Firing Case: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर पर फायरिंग वाला मामला अभी भी ठंडा नहीं पड़ा है। इस केस में अब बड़ा अपडेट सामने आया है। हाल ही में इस केस में पुलिस ने मामले से संबंधित चार्जशीट दायर की थी। चार्जशीट में अनमोल और रोहित नामजद किए गए और तबसे ही दोनों फरार हैं। अब इस मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है।
कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला
रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई की एक विशेष अदालत ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के नाम गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। इतना ही नहीं बल्कि कोर्ट ने इस मामले में रोहित गोदारा पर शिंकजा कसा है और एक वारंट उसके नाम भी जारी किया है। बता दें कि रोहित गोदारा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का ही कथित सदस्य है।
कौन हैं अनमोल बिश्नोई?
अनमोल बिश्नोई की बात करें तो वो लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। अनमोल, सिद्धू मूसेवाला केस में भी आरोपी है। अनमोल अक्सर अपनी लोकेशन बदलता रहता है और बीते साल उसे केन्या में देखा गया था। इसके अलावा इंटरपोल की तरफ से अनमोल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था। हालांकि अब सलमान खान मामले में भी अनमोल का नाम फंसा हुआ है और हो सकता है कि जल्द ही अनमोल को अरेस्ट भी कर लिया जाए।
Anmol Bishnoi, Salman Khan
रोहित गोदारा पर भी शिकंजा
इसके साथ ही अगर रोहित गोदारा की बात करें तो मुंबई की विशेष अदालत ने उसके खिलाफ भी वारंट जारी कर दिया है। हालांकि अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या अनमोल और रोहित पुलिस की गिरफ्त में आते हैं या नहीं? गौरतलब है कि अप्रैल महीने में सलमान खान के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया था। इस केस में पुलिस ने बेहद तेजी से जांच की और कई लोगों को अरेस्ट भी किया।
घटना के बाद से ही बढ़ी सलमान की सुरक्षा
सलमान खान ने भी इस मामले में अपना बयान पुलिस में दर्ज करवाया है। हालांकि इस घटना के बाद से ही सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी जा चुकी हैं। हालांकि सलमान खान बेहद कूल नजर आते हैं, लेकिन भाईजान की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस भी इस मामले में बेहद सख्त है।
यह भी पढ़ें- मलाइका-अर्जुन अलग दिखते हुए भी दिल के कितने करीब? वीडियो से मिला हिंट
संबंधित खबरें
शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 mins agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
23 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines