Who is Adarsh Gourav: आज 13 अगस्त को जियोहॉटस्टार पर ‘एलियन: अर्थ’ नाम की एक हॉलीवुड सीरीज का प्रीमियर हुआ है। इस सीरीज में भारतीय स्टार आदर्श गौरव भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। सीरीज में आदर्श गौरव इकलौते भारतीय स्टार हैं। सोशल मीडिया पर आदर्श गौरव की ‘एलियन: अर्थ’ खूब ट्रेंड भी कर रही है। इस बीच अब सभी आदर्श गौरव के बारे में जानना चाहते हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं आदर्श गौरव?
कौन हैं आदर्श गौरव?
आदर्श गौरव की बात करें तो वो एक पॉपुलर नाम है। साल 1994 में 8 जुलाई को आदर्श गौरव का जन्म हुआ था। जमशेदपुर से हॉलीवुड तक का सफर तय करने से पहले ही गौरव कई कारनामे दिखा चुके हैं। आदर्श को इंग्लिश और हिंदी की फिल्मों के अलावा टीवी शोज के लिए भी जाना जाता है। बता दें कि आदर्श ने फिल्म ‘माई नेम इज खान’ से साल 2010 में अपने करियर की शुरुआत की थी।
फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’
इसके अलावा फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’, जो साल 2021 में आई थी, उसमें ड्राइवर बलराम हलवाई का रोल अदा करके उन्होंने खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। इसके बाद उन्हें इंटरनेशनली भी खूब पहचान मिली और वो इसके लिए बेस्ट एक्टर का बाफ्टा अवॉर्ड जीत चुके हैं। इसके अलावा अगर गौरव की बात करें तो उन्होंने किशोर कॉमेडी सीरीज ‘हॉस्टल डेज’, कॉमिक थ्रिलर सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ और ड्रामा फिल्म ‘खो गए हम कहां’ में भी काम किया है।
सीरीज ‘एलियन: अर्थ’
अब गौरव अपनी हालिया रिलीज सीरीज ‘एलियन: अर्थ’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है। इस सीरीज का प्रीमियर यूएस में 12 अगस्त को हुआ है और आज 13 अगस्त से ये भारत में देखने को मिलेगी। अगर आप भी सीरीज को देखना चाहते हैं, तो आप इसे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- बेटियों से दूर हैं Rubina Dilaik-Abhinav Shukla, कौन कर रहा बच्चों की परवरिश?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
14 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
14 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
15 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
16 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
17 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
18 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines