Rubina Dilaik-Abhinav Shukla: टीवी का पॉपुलर कपल रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला इन दिनों ‘पति-पत्नी और पंगा’ में नजर आ रहे हैं। कपल की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती है। इस बीच कपल के फैंस के मन में सवाल है कि अगर रुबीना और अभिनव दोनों ही शो में बिजी हैं, तो उनकी जुड़वां बेटियों की परवरिश कौन कर रहा है? आइए जानते हैं इसके बारे में…
कौन कर रहा बच्चों की परवरिश?
दरअसल, हाल ही में रुबीना और अभिनव ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो अपने बेटियों से दूर क्यों हैं? इस दौरान रुबीना ने कहा कि वो उनकी बेटियों की परवरिश उनकी नानी कर रही हैं और पैसों के लिए वो अपनी बच्चियों से दूर हैं। दोनों एक साथ काम इसलिए ही कर पा रहे हैं क्योंकि उनकी बेटियां सेफ हाथों में हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि अपनी बच्चियों को खुद से दूर करने के फैसले को उन्होंने अपने पति से साथ मिलकर बहुत सोच-समझकर लिया है। ज्यादा जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।