Who is Rhiya Ahir: देशभर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रोटेस्ट चल रहे हैं. दिल्ली से शुरू हुआ ये प्रोटेस्ट अब अन्य राज्यों में भी फैल गया है और मुंबई में भी छात्र प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं. फिल्मी दुनिया के स्टार्स ने भी छात्रों को सपोर्ट किया है. इस बीच अब रिया अहीर नाम की एक लड़की की बहुत चर्चा हो रही है और लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं रिया अहीर?
क्यों चर्चा में रिया?
दरअसल, हाल ही में मुंबई का प्रोटेस्ट रिया अहीर नाम की एक मॉडल की वजह से चर्चा में आया है. सोशल मीडिया पर रिया के कुछ विजुअल्स वायरल हो रहे हैं, जिसमें वे मुंबई पुलिस की वैन को रोकती नजर आ रही हैं. अब इंटरनेट पर उनके इस साहस की तारीफ हो रही है और हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है.
कौन हैं रिया अहीर?
रिया अहीर की बात करें तो उनका पूरा नाम रिया यादव है. इंस्टा हैंडल पर उन्होंने अपना नाम रिया इकोसिया भी लिखा है. रिया पेशे से एक मॉडल हैं और एक्ट्रेस हैं और उनकी उम्र 27 साल बताई जा रही है. इसके अलावा वो एक एंटरप्रेन्योर भी हैं. रिया रियासत नाम के क्लोदिंग ब्रैंड के तहत अपने हाथ से कपड़े बनाती हैं और डिजाइन करती हैं.
म्यूजिक वीडियोज में भी किया काम
इसके अलावा रिया को डांस और म्यूजिक का भी शौक है और उन्होंने कुछ म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है. इंस्टाग्राम पर उनके 1 लाख 10 हजार फॉलोअर्स हैं. कुछ समय पहले ही वो ‘दिलबरा’ नाम के म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं. इसके अलावा अगर रिपोर्ट्स की मानें तो रिया काफी धार्मिक हैं और ईश्वर पर गहरी आस्था रखती हैं.
अनुराग कश्यप करते हैं फॉलो
रिया को लेकर जानकारी है कि वो नियमित रूप से मंदिर जाना भी पसंद करती हैं. फिल्म इंडस्ट्री से भी वो कनेक्टेड हैं और उन्हें दिग्गज डायरेक्टर अनुराग कश्यप भी फॉलो करते हैं. इसके अलावा उन्हें एक्टर और कास्टिंग डायरेक्टर अभिषेक बनर्जी भी फॉलो करते हैं. रिया इंस्टाग्राम पर बहुत एक्टिव रहती हैं और अपनी बोल्ड फोटोज शेयर करती रहती हैं. फैंस भी रिया पर खूब प्यार लुटाते हैं.
क्या था मामला?
वहीं, अगर इस पूरे मामले की बात करें तो बीते बुधवार को शिवाजी पार्क में पेपर लीक के खिलाफ प्रोटेस्ट चल रहा था. इस दौरान रिया दादर से शिवाजी पार्क की ओर जा रही थीं और तभी उनकी नजर मुंबई पुलिस की वैन पर पड़ी जो प्रदर्शनकारियों से भरी हुई थी. इसके बाद वे भागती हुई वैन के सामने खड़ी हो गईं. पुलिस ने इसका विरोध भी किया लेकिन वो डंटी रहीं, जिसके बाद पुलिस ने लोगों को छोड़ दिया.
यह भी पढ़ें- ‘आज सड़कों पर उतरे लोग…’, छात्रों के सपोर्ट में बोलीं Bipasha Basu, एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
7 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
8 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
8 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
10 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
12 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
13 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
13 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines