फिल्म हो या फिर टीवी इंडस्ट्री एक्टिंग में करियर बनाना सभी के लिए आसान नहीं होता है. अगर कोई जैसे-तैसे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आ जाता है तो उसे बने रहने जैसी चुनौती का सामना करना पड़ता है. इसमें कई बार ऐसा होता है कि कोई सर्वाइव करके अच्छे मुकाम पर पहुंच जाता है तो कोई एकाध फिल्में या टीवी शोज करके गायब हो जाता है. ऐसे में आज आपको एक ऐसे ही अभिनेता के बारे में बता रहे हैं, जिसने अकबर बनकर घर-घर में पॉपुलैरिटी हासिल की. लेकिन, एक ट्रेजेडी हुई जिसके बाद उन्होंने टीवी ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया से भी तौबा कर लिया. चलिए बताते हैं उनके बारे में…
अगर आपने अपने दिमाग के घोड़े दौड़ा लिए हों तो चलिए आपको हम बताते हैं उनके बारे में. दरअसल, हम जिस अभिनेता के बारे में बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि टीवी के फेमस सीरियल ‘जोधा अकबर’ में अकबर का रोल निभाने वाले एक्टर रजत टोकस हैं. जी हां, आपने सही पढ़ा. उन्होंने इस शो से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी. इसमें उन्हें काफी पसंद किया गया था. रजत आज एक्टिंग में एक्टिव नहीं हैं लेकिन, जब भी अकबर के किरदार की बात की जाती है तो उनका ही चेहरा सबके सामने आता है. रजत टोकस ने पृथ्वीराज चौहान और जोधा अकबर जैसे सुपरहिट शोज किए हैं.
यह भी पढ़ें: ना बड़ा चेहरा, ना ही बजट, 2025 की छोटे बजट वो फिल्में, जिनके आगे फीके पड़ गए बॉक्स ऑफिस के धुरंधर
11 साल बाद पहचानना भी होता है मुश्किल
रजत टोकस आज ना तो टीवी और ना ही सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. उन्होंने आखिरी पोस्ट 19 जुलाई, 2024 को आखिरी पोस्ट शेयर की थी. सोशल मीडिया पर शेयर की गई रजत की पोस्ट में उनकी एक साल पुरानी फोटोज देखी जा सकती है, जिसमें उन्हें पहचान पाना भी काफी मुश्किल हो रहा है. 11 साल बाद एक्टर के लुक में काफी बदलाव आ चुका है, जो कि काफी शॉकिंग है. उनकी पोस्ट में वर्कआउट से लेकर ट्रेडिशनल लुक तक सब कुछ देखा जा सकता है. इनमें वह पहले से काफी बदले हुए दिखाई दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘खाना रेत और पानी तेजाब लगता था…’, जब पिता के आखिरी पलों को यादकर रो पड़े अनुपम खेर, बताया क्या थे आखिरी शब्द
एक ट्रेजेडी और सबसे हो गए दूर
‘जोधा अकबर’ फेम एक्टर रजत टोकस लंबे समय से स्क्रीन और सोशल मीडिया से गायब हैं. एबीपी की खबर के अनुसार, वह पिछले 6 सालों से किसी भी शो में नजर नहीं आए हैं. साल 2019 में रजत की ओर से एक मुहिम चलाई थी कि वो मार्बल्स के मेकर्स से कॉन्टेक्ट करना चाहते थे ताकि उन्हें वॉल्वरिन के तौर पर कास्ट किया जा सके. सोशल मीडिया पर उन्हें फैंस का सपोर्ट तो मिला लेकिन, एक्टर को सिर्फ निराशा ही हाथ लगी थी.
वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2023 में रजत टोकस के साथ एक ट्रेजेडी हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने टीवी के साथ ही सोशल मीडिया से भी दूरियां बना ली थी. उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था, जिसके बाद उन्होंने सोशल से भी दूरियां बना ली थी. इसके बाद एक्टर ने एक भी पोस्ट नहीं की और अब तक उनके बारे में कोई नहीं जानता है कि वो कहां और क्या कर रहे हैं. उन्होंने कोई अपडेट भी नहीं शेयर किया.
यह भी पढ़ें: ‘आंचल फैलाकर अपना पति मांग रही…’, पवन सिंह की दूसरी वाइफ ज्योति सिंह ने लगाई मदद की गुहार, बोलीं- ‘पैसा नहीं चाहिए’
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines