Where is Sneha Ullal: बॉलीवुड में अपना नाम बनाना हर किसी का सपना होता है. सब चाहते हैं कि आपको लोग पहचानें. ऐसे में इस लड़की को सलमान खान ने अपने साथ लॉन्च करके रातों रात स्टार बना दिया. साल 2005 में जब फिल्म ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’ रिलीज हुई, तो पूरी दुनिया एक लड़की को देखकर हैरान रह गई। वह लड़की थीं स्नेहा उल्लाल. उनकी नीली आंखें, चेहरे की बनावट और मासूमियत बिल्कुल बॉलीवुड क्वीन ऐश्वर्या राय से मिलती-जुलती थी.
यह भी पढ़ें: कौन है यश की ‘टॉक्सिक’ में कार में दिखी मिस्ट्री गर्ल? डायरेक्टर ने चेहरा किया रिवील, नाम का भी हुआ खुलासा
सलमान खान ने किया था लॉन्च
बॉलीवुड में स्नेहा उल्लाल को लाने का श्रेय सलमान खान को दिया जाता है. सलमान ने जब स्नेहा को देखा, तो उन्हें अपनी फिल्म लकी में ब्रेक दिया. स्नेहा शक्ल से बिल्कुल ऐश्वर्या राय जैसी दिखती हैं, जिसको मीडिया ने ऐश्वर्या की हमशक्ल के रूप में काफी प्रमोट किया. लेकिन यही वजह उनके लिए बड़ी चुनौती भी बन गई.
क्यों नहीं मिली बॉलीवुड में सफलता?
लकी फिल्म के बाद उन्होंने कुछ और फिल्मों में काम किया. मगर वह बॉक्स ऑफिस में कमाल नहीं कर पाई. कुछ लोगों का मानना था, कि स्नेहा को बॉलीवुड में सफलता पाना मुश्किल है, क्योंकि सब उनमें ऐश्वर्या राय की छवि ढूंढते हैं. कोई भी उन्हें की स्नेही के रूप में नहीं देखता था. हालांकि, बॉलीवुड में सफलता ना मिल पाने के बाद उन्होंने साउथ सिनेमा की तरफ रुख किया, जहां उन्बें काफी पसंद किया गया. उन्होंने ‘उल्लासामगा उत्साहंगा’ जैसी सफल तेलुगु फिल्मों में काम किया और वहां अपनी एक अलग पहचान बनाई.
यह भी पढ़ें: जब पाकिस्तानी कंपोजर की धुन से मिला भारतीय आवाजों का जादू, 4.55 मिनट का ये रोमांटिक गाना बना एवरग्रीन
अचानक क्यों फिल्मों से बनाई दूरी?
करियर की बुलंदियों में बैठी स्नेहा अचानक बड़े पर्दे से गायब हो गई. लंबे समय तक फैंस इंतजार करते रहे, मगर स्नेहा का कोई अता-पता ना चला. बाद में एक इंटरव्यू में स्नेहा ने खुलासा किया कि वह एक गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं. उन्हें ‘ऑटोइम्यून डिसऑर्डर’ (Autoimmune Disorder) नाम की बीमारी हो गई थी, जिसके कारण वह ज्यादा देर तक खड़ी नहीं रह पाती थीं और उन्हें बहुत कमजोरी महसूस होती थी. इस बीमारी के इलाज के चलते उन्हें फिल्मों से लंबा ब्रेक लेना पड़ा.
अब कहां हैं स्नेहा उल्लाल?
आज स्नेहा उल्लाल अपनी बीमारी को मात देकर पूरी तरह ठीक हो चुकी हैं. हालांकि वह अब फिल्मों में उतनी सक्रिय नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती हैं, जिन्हें देखकर फैंस आज भी उन्हें ऐश्वर्या राय की कार्बन कॉपी बताते हैं. कुछ समय पहले उन्हें एक वेब सीरीज में भी देखा गया था. भले ही वह लाइमलाइट से दूर हों, लेकिन आज भी ‘लकी गर्ल’ के रूप में लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं.
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में बढ़ी पवन सिंह के गाने की डिमांड, पहले कार्तिक तो अब कृति सेनन ने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर जमाया रंग
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines