Asha Bhosle Last Rites Updates: प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. 12 अप्रैल 2026 को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने 92 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली. डॉक्टरों के मुताबिक उनकी मौत मल्टी ऑर्गन फेलियर से हुई. उन्हें 11 अप्रैल को छाती में संक्रमण और थकान के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनके बेटे आनंद भोसले ने यह दुखद खबर दी है. अब उनका अंतिम संस्कार 13 अप्रैल 2026 को किया जाएगा. आइए जानते हैं उनके अंतिम दर्शन से जुड़ी सभी जानकारियां.
आशा भोसले का अंतिम दर्शन की टाइमिंग
सुत्रों के मुताबिक, आशा भोलसे के अंतिम दर्शन सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक होंगे. यह दर्शन उनके निवास स्थान ‘प्रभु कुंज’ (Prabhu Kunj), पेडर रोड, मुंबई में होंगे, जहां पर कई बड़े सितारे आखिरी श्रद्धांजलि देने के लिए आएंगे. आशा जी ने निधन पर पूरा देश सतब्ध है.
आशा भोसले की अंतिम यात्रा
बता दें कि आशा भोसले की अंतिम यात्रा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी. यह यात्रा दक्षिण मुंबई के विभिन्न रास्तों से होते हुए दादर की ओर बढ़ेगी. इस बीच सिलेब्रिटीज और उनके फैंस इस यात्रा के दौरान उनकी अंतिम झलका पा सकेंगे. यह समय आशा जी के सभी फैंस और परिवारजनों के लिए काफी कठिन है.
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ बनी Asha Bhosle की आखिरी याद, आवाज ने फिर जीत लिया लोगों का दिल
आशा भोसले का अंतिम संस्कार
सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि मशहूर गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार शाम 4 बजे, शिवाजी पार्क श्मशान घाट (Shivaji Park Crematorium), दादर, मुंबई में किया जाएगा. महाराष्ट्र सरकार के आदेशानुसार, उन्हें राजकीय सम्मान (State Honours) के साथ विदाई दी जाएगी.
बॉलीवुड सिलेब्रिटीज ने जताया शोक
आशा भोसले के निधन पर पूरा देश दुख के सागर में है. बॉलीवुड के कई सितारे इस घटना से काफी दुखी हैं. अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, करीना कपूर, माधुरी दीक्षित, हेमा मालिनी जैसे कई कलाकारों ने शोक व्यक्त किया. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दुखद घड़ी में सलमान खान, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, और आमिर खान जैसे दिग्गज सितारों के पहुँचने की उम्मीद है. उनके परिवार से आनंद भोसले और अन्य सदस्य सभी इंतजाम देख रहे हैं. सुरक्षा के मद्देनजर, मुंबई पुलिस ने पेडर रोड और दादर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया है और ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है.
यह भी पढ़ें: 16 साल की उम्र में Salman Khan संग फिल्म का ऑफर, Asha Bhosle की नातिन आज है
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
11 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
12 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
13 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
13 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
14 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines