सामने खड़े थे Amitabh Bachchan और Dharmendra ने चला दी असली की गोली, फिर जो हुआ जानकर होंगे हैरान!

Dharmendra Fired Gun At Amitabh Bachchan: फिल्म ‘शोले’ में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र ने साथ में बेहतरीन काम किया था लेकिन दोनों से जुड़ा एक बेहद ही दिलचस्प किस्सा है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

Dharmendra Fired Gun At Amitabh Bachchansalman-khan-offered-money-to-bishnoi-community-lawrences-family-reacts

Dharmendra Fired Gun At Amitabh Bachchan

विज्ञापन

Dharmendra Fired Gun At Amitabh Bachchan: साल 1975 में आई फिल्म ‘शोले’ भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जाती है। ये फिल्म न सिर्फ अपनी कहानी के लिए बल्कि अपने बेहतरीन किरदारों के लिए भी जानी जाती है। इस फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प किस्से हैं जिन्हें आज भी फैंस जानना चाहते हैं। इसी कड़ी में बिग बी ने एक बार एक शो में इस फिल्म से जुड़ी एक अनसुनी घटना का जिक्र किया था जो सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

धर्मेंद्र को आ गया था गुस्सा 

अमिताभ ने अपने शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में बताया था कि फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र को एक सीन का बार-बार रीटेक देने के कारण गुस्सा आ गया था। उन्हें एक सीन में एक हाथ में बंदूक पकड़कर और दूसरे हाथ से गोला-बारूद उठाना था, लेकिन डायरेक्टर रमेश सिप्पी को ये सीन बार-बार पसंद नहीं आ रहा था। इस वजह से धर्मेंद्र ने अपना धैर्य खो दिया और उन्होंने असली बंदूक से ही गोली चला दी। जब धर्म पाजी ने गोली चलाई उस वक्त अमिताभ बच्चन उनके सामने ही खड़े थे। ये गोली अमिताभ के कान के इतना करीब से गुजरी कि उन्होंने उसकी आवाज को साफ तौर पर सुना ही नहीं। राहत की बात तो ये रही कि गोली अमिताभ बच्चन को छूने से सिर्फ कुछ ही इंच दूर रह गई थी और बिग बी को कुछ नहीं हुआ था।

Advertisment

क्लाइमेक्स सीन को करते हुए था तनाव

फिल्म में क्लाइमेक्स सीन के दौरान अमिताभ और धर्मेंद्र के चेहरे पर तनाव साफ तौर पर सभी को नजर आ रहा था। अमिताभ ने कहा कि शूटिंग के वक्त दोनों को बहुत मेहनत करनी पड़ी, लेकिन आखिरकार ये फिल्म एक शानदार मूवी बनकर सामने आई। ‘शोले’ ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली और इसकी कहानी आज भी लोगों को अपनी ओर खींचती है।

फिल्म का बजट और सफलता

ये फिल्म 3 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी, जो उस समय के हिसाब से एक बहुत बड़ा खर्च था। इसके बावजूद फिल्म को रिलीज होते ही दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। आज भी ‘शोले’ बॉलीवुड की एवरग्रीन फिल्मों की लिस्ट में शुमार है।

विज्ञापन

अमिताभ और धर्मेंद्र का रिश्ता

फिल्म में अमिताभ और धर्मेंद्र के बीच की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद सराहा। दोनों की केमिस्ट्री ने फिल्म को और भी खास बना दिया। फिल्म में दूसरे प्रमुख सितारे जैसे अमजद खान, हेमा मालिनी और जया बच्चन भी थे, जिन्होंने अपनी अदाकारी से फिल्म में जान डाली।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ