बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) और धर्मेंद्र की जोड़ी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में से एक है. इनकी कहानी सिर्फ फिल्मों की चमक-दमक तक ही सीमित नहीं रही है. बल्कि पर्दे की केमिस्ट्री उनकी रियल लाइफ में भी हिट रही है. दोनों जब भी साथ आते थे तो फैंस के लिए ये किसी तोहफे से कम नहीं होता है. उनकी मुलाकात सेट पर हुई थी. काम करने के दौरान इनकी दोस्ती मोहब्बत में बदल गई थी. जबकि उस समय धर्मेंद्रे पहले से ही शादीशुदा थे और चा बच्चों के पिता. जब धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी की थी तो उनके चार बच्चे सनी, बॉबी, अजीता और विजेता पहले से ही थे. शुरुआती दिनों में देओल फैमिली उनके रिश्ते से काफी नाराज थी. लेकिन बाद में चीजें ठीक हो गई थी. ऐसे में चलिए बताते हैं कि सनी-बॉबी देओल उनको क्या कहकर बुलाते हैं?
25 साल पहले हेमा मालिनी ने किया था खुलासा
दरअसल, हेमा मालिनी ने इसके बारे में खुद बताया था कि सनी और बॉबी देओल उनको क्या कहकर बुलाते हैं? ये बात 25 साल पुरानी है जब वह दूरदर्शन के शो ‘हेलो डीडी प्रोग्राम’ में नजर आई थीं. इस शो के दौरान एक शख्स ने टेलिफोन पर उनसे सनी-बॉबी के साथ रिश्ते को लेकर सवाल किया था कि वह उन्हें क्या कहकर बुलाते हैं? इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने रिश्ते के बारे में भी बात की थी और कहा था कि वो दोनों बहुत अच्छे हैं और उनके साथ अच्छे से पेश आते हैं.
यह भी पढ़ें: Rajinikanth को एक्स दामाद ने किया बर्थडे विश, इन सितारों ने भी पोस्ट शेयर कर ‘थलाइवा’ पर लुटाया प्यार
हेमा मालिनी को ‘हेमा जी’ कहकर बुलाते हैं सनी-बॉबी देओल
हेमा मालिनी का इसी इंटरव्यू की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बताती हैं, ‘वह हेमा जी कहकर पुकारते हैं.’ उनके इस जवाब की लोग तारीफ कर रहे हैं और कहते हैं कि उन्होंने कितने सलीके से इस सवाल का जवाब दिया. इस दौरान ड्रीम गर्ल को मुस्कुराते हुए देखा गया था. हालांकि, कुछ लोगों ने ये भी सवाल किया कि आखिर मां बोलने में क्या समस्या है?
कैसे हैं देओल परिवार संग हेमा मालिनी के रिश्ते?
हेमा मालिनी पहले कई बार इंटरव्यूज में देओल परिवार और सनी-बॉबी देओल के साथ अपने रिश्ते पर बात की है, जिसमें उन्होंने बताया था कि दोनों ही बहुत ही प्यारे हैं और उनके साथ शानदार बॉन्ड शेयर करती हैं. एक्ट्रेस ने बताया था कि दोनों कलाकार सबको मान-सम्मान देते हैं. ईशा और अहाना को छोटी बहन के जैसे ही ट्रीट करते हैं. वहीं, अगर हाल फिलहाल के रिश्ते के बारे में बात की जाए तो बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र के निधन के बाद दोनों के बीच चीजें कुछ ठीक नहीं चल रही है.
यह भी पढ़ें: ‘मेरा रोल छोटा था लेकिन…’, ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना की पत्नी बनने पर क्या बोलीं ‘भाभीजी’?
देओल परिवार और हेमा मालिनी के बीच रिश्ते में आई दरार?
क्योंकि, धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी और सनी देओल ने अलग-अलग प्रेयर मीट रखी थी. देओल फैमिली की प्रेयर मीट में हेमा के परिवार से कोई नहीं दखा था, जबकि ड्रीम गर्ल की प्रेयर मीट में भी उनके यहां देओल परिवार से कोई नहीं गया था. वहीं, बीते दिन ही जब दिल्ली में एक्टर की प्रेयर मीट रखी गई थी तो उसमें भी सनी-बॉबी देओल का परिवार नहीं दिखा था. इतना ही नहीं, जब धर्मेंद्र का निधन हुआ था तो जल्दबाजी में एक्टर का अंतिम संस्कार किया गया था और इस दौरान हेमा मालिनी हेटी ईशा के साथ सीधे श्मशान घाट पहुंची थीं, जिसके बाद माना जाने लगा था कि इनके रिश्ते में अनबन हो गई हैं. हालांकि, इसे लेकर इनकी ओर से कोई भी ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है.
सनी-बॉबी देओल और हेमा मालिनी की उम्र में कितना अंतर?
इसके साथ ही अगर हेमा मालिनी और सनी-बॉबी देओल के बीच उम्र के फासले को लेकर बात की जाए तो सनी और हेमा के बीच उम्र का फासला कुछ ज्यादा नहीं है. जहां सनी देओल 68 के हैं वहीं, बॉबी 56 साल के हैं. जबकि हेमा मालिनी 77 साल की हैं. इस लिहाज से सनी और हेमा के बीच 9 साल का फासला है. वहीं, बॉबी देओल, ड्रीम गर्ल से 21 साल छोटे हैं.
कब हुआ धर्मेंद्र का निधन?
बहरहाल, अगर धर्मेंद्र के निधन के बारे में बात की जाए तो उन्होंने 24 नवंबर, 2025 को अंतिम सांस ली. वह 89 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे. अंतिम समय में उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी, जिसक वजह से उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. उनकी मौत से परिवार और फैंस आज तक उबर नहीं पाया है. बीते दिन ही धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में हेमा मालिनी को रोते-बिलखते हुए देखा गया था. हेमा मालिनी और देओल परिवार के लिए ये समय बेहद ही असहनीय है. वह मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं.
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म
वहीं, धर्मेंद्र को आखिरी बार अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म में देखा जाएगा, जिसका टाइटल ‘इक्कीस’ है. इसे क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म से ही-मैन की कविता पहले ही वायरल हो चुकी है, जिसके काफी चर्चे रहे हैं. इसमें अगस्त्य नंदा के साथ जयदीप अहलावत जैसे एक्टर्स अहम किरदारों में हैं. धर्मेंद्र को आखिरी बार स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं.
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 hr agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
4 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
5 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
5 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines