'मैं बहुत इमोशनल हो रही हूं…', धर्मेंद्र की याद में भावुक हुईं हेमा मालिनी, कंगना रनौत ने छुए ड्रीमगर्ल के पैर, देखें वीडियो

Dharmendra Prayer Meet: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की याद में आज हेमा मालिनी ने दूसरी प्रेयर मीट रखी थी. इस दौरान तमाम दिग्गजों ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी.

Dharmendra, Hema Malini

Dharmendra, Hema Malini. image credit- social media

Dharmendra Prayer Meet: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. 24 नवंबर को हीमैन का निधन हो गया था. धर्मेंद्र के निधन के बाद से सिनेमा के एक युग का अंत हो गया. इस बीच अब हेमा मालिनी ने दिल्ली में धर्मेंद्र की याद में दूसरी प्रेयर मीट रखी. इस प्रार्थना सभा में दिग्गजों ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान हेमा मालिनी और उनकी बेटियों सहित सभी इमोशनल नजर आए.

विज्ञापन

हेमा मालिनी ने हीमैन को किया याद

दरअसल, धर्मेंद्र की दूसरी प्रेयर मीट में हेमा मालिनी ने हीमैन को याद करते हुए एक इमोशनल स्पीच दी. इस दौरान हेमा ने कहा कि आज इस प्रार्थना सभा में आप सबका स्वागत करते हुए मैं बहुत ही भावुक हो रही हूं. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी जिंदगी में ऐसा एक पल आएगा कि जब मुझे भी ये शोक सभा रखनी पड़ेगी, वो भी मेरे धरम जी के लिए.

विज्ञापन

कंगना रनौत ने दी श्रद्धांजलि

इस दौरान ना सिर्फ हेमा मालिनी बल्कि उनकी दोनों बेटियां ईशा और अहाना की आंखें भी नम नजर आईं. अपने पिता को याद करते हुए ईशा और अहाना दोनों ही बेहद इमोशनल नजर आईं. धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में अभिनेत्री कंगना रनौत भी हीमैन को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंची थी. कंगना का एक वीडियो भी सामने आया है.

कंगना ने छूए हेमा के पैर

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना रनौत, धर्मेंद्र की फोटो के सामने हाथ जोड़े, आंखे बंद किए खड़ी हुई हैं और धर्मेंद्र की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रही हैं. इसके तुरंत बाद कंगना रनौत, हेमा मालिनी के पास जाती हैं और उनके पैर छूती हैं. हेमा मालिनी, कंगना को रोकती हैं. इस दौरान का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

लोगों के दिलों में रहेंगे हीमैन

गौरतलब है कि 24 नवंबर को धर्मेंद्र का निधन हो गया है, जिसके बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी. हीमैन के निधन से अभी भी देश पूरी तरह से उबर नहीं है और आज भी धर्मेंद्र को लेकर लोग इमोशनल हो जाते हैं. भले ही धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनकी यादें हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ