---विज्ञापन---

TEYA DORA – DŽANUM: क्या है Moye Moye? दुनिया भर में क्यों हो रहा है ट्रेंड?

Moye Moye, TEYA DORA- DŽANUM: सोशल मीडिया पर 'मोए मोए' गाना जमकर ट्रेंड हो रहा है। चलिए जानते हैं कि ये दुनियाभर में ट्रेंड क्यों कर रहा है?

Moye Moye, TEYA DORA- DŽANUM: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर क्या वायरल हो जाए किसी को नहीं पता। हालांकि कई बार तो ऐसा होता है कि लोगों को उसका मतलब भी नहीं पता होता, फिर भी उसे फॉलो करते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, सोशल मीडिया पर ‘मोए मोए’ गाना जमकर ट्रेंड हो रहा है।

हालांकि कुछ लोगों को इसके बारे में पता भी नहीं है कि उसका मतलब क्या है और इसका सही उच्चारण क्या है। फिर भी ये दुनियाभर में ट्रेंड कर रहा है। चलिए जानते हैं कि आखिर इस गाने के सही बोल क्या है और ये दुनियाभर में ट्रेंड क्यों कर रहा है?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Indian Idol 14 में भर आईं Karisma Kapoor की आंखें, इस शख्स को याद कर रोते-रोते बोलीं- ‘हम इनकी वजह से यहां है’

---विज्ञापन---

क्या है Moye Moye?

बता दें कि ‘मोए मोए’ ट्रेंड एक सर्बियाई म्यूजिक वीडियो के वायरल होने के बाद शुरू हुआ है। इस म्यूजिक वीडियो के नाम की बात करें तो इसका नाम ‘Dzanum’ (डजानम) है। वहीं, इसे सर्बियाई गायिका तेया डोरा ने गाया है।

---विज्ञापन---

इस गाने को तेया डोरा ने सर्बियाई रैपर स्लोबोदान वेल्कोविक कोबी के साथ मिलकर लिखा था। इतना ही नहीं बल्कि म्यूजिक वीडियो में भी वो नजर आई हैं। खबर लिखे जाने तक इस म्यूजिक वीडियो को यूट्यूब पर 58 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

---विज्ञापन---

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

---विज्ञापन---

इसलिए हो रहा ट्रेंड

इस गाने की बात करें तो ये एक दर्दभरा गाना है। अचानक लोग इस गाने पर रील बनाने लगे हैं, जो जमकर ट्रेंड और वायरल हो रहे हैं। अब आपको बताते हैं कि इसकी शुरुआत कैसे हुई। दरअसल, इसकी शुरुआत टिकटॉक से हुई और फिर इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर भी इस गाने पर खूब वीडियो बन रहे हैं।

---विज्ञापन---

सिंगर ने किया शुक्रिया

लोगों ने इस गाने पर इतने रील्स और वीडियो बना दिए कि ये अचानक की ट्रेंड करने लगा। इसके साथ ही बता दें कि इस गाने में ‘मोए मोए’ कहीं नहीं कहा गया है, बल्कि ‘मोजे मोर’ कहा गया है। अगर गूगल ट्रांसलेटर की माने तो हिंदी में मोजे मोर का अर्थ है, मेरा समुद्र। बता दें कि इस गाने की सफलता के बाद सिंगर तेया डोरा बेहद खुश हैं और उन्होंने इसके लिए फैंस का शुक्रिया भी किया है।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 25, 2023 05:47 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola