Indian Idol 14 में भर आईं Karisma Kapoor की आंखें, इस शख्स को याद कर रोते-रोते बोलीं- 'हम इनकी वजह से यहां है'

Indian Idol 14: बात अगर सिंगिंग रिएलिटी शो की हो, तो ‘इंडियन आइडल’ का नाम आना तो लाजमी है। इस शो की बड़ी फैन फॉलोइंग है।

Karisma Kapoor

INSTAGRAM

Indian Idol 14: बात अगर सिंगिंग रिएलिटी शो की हो, तो ‘इंडियन आइडल’ का नाम आना तो लाजमी है। इस शो की बड़ी फैन फॉलोइंग है और दर्शकों को शो के हर एपिसोड का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार शो का 14वां सीजन चल रहा है और इसे शुरू हुए 1 महीना बीत गया है।

विज्ञापन

वहीं, इस बार भी शो में बेहद शानदार सिंगर्स ने एंट्री ली है और सभी अपना दम दिखा रहे है। इस बीच अब शो का लेटेस्ट प्रोमो भी सामने आ गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि इस बार शो में मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर आईं है।

विज्ञापन

महिमा भट्टाचार्जी की परफोर्मेंस देख भर आईं Karisma Kapoor की आंखें

हाल ही में सामने आए शो के लेटेस्ट प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि करिश्मा कपूर शो की कंटेस्टेंट महिमा भट्टाचार्जी की परफोर्मेंस देख रही है और इसे देखते हुए उनकी आंखें भर आईं। इतना ही नहीं बल्कि महिमा के अंदाज को देखते हुए करिश्मा को अपने खास की भी याद आ गई। प्रोमो में इमोशनल करिश्मा बेहद दुखी नजर आई। बता दें कि इस प्रोमो में करिश्मा की आंखें इसलिए नम हुई क्योंकि महिमा ने करिश्मा कपूर के दादा और लेजेंड राज कपूर के जोकर लुक का लिया था।

विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

विज्ञापन

जज श्रेया घोषाल भी हुईं भावुक

प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि महिमा राज कपूर की फिल्म जोकर के गाने ‘जीना यहां मरना यहां’ पर परफॉर्मेंस दे रही हैं। अपने दादा के गाने को सुन करिश्मा अपने आंसू रोक नहीं पाईं और रो पड़ी हैं। इतान ही नहीं बल्कि वीडियो में करिश्मा कहती नजर आई कि आज हम जहां भी हैं वे सिर्फ इनकी वजह से ही हैं। इसके बाद सिर्फ करिश्मा ही नहीं जज श्रेया घोषाल भी भावुक हो गई। वहीं, अब ये प्रोमो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यूजर्स भी जमकर इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि सही कहा। दूसरे यूजर ने लिखा कि हॉर्ट टचिंग वीडियो। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ