Global Disruptors क्या होता है? जिसे पाने वाली पहली इंडियन स्टार बनीं Deepika Padukone

Deepika Padukone, Global Disruptors 2024: दीपिका पादुकोण ने ग्लोबल डिसरप्टर्स 2024 (Global Disruptors 2024) लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। बता दें कि ऐसा करने वाली वो पहली भारतीय स्टार बन गई हैं।

Deepika Padukone

Deepika Padukone

विज्ञापन

Deepika Padukone, Global Disruptors 2024: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फैंस एक्ट्रेस के लिए बेहद खुश हैं। इस बीच दीपिका पादुकोण एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने एक और खिताब अपने नाम कर लिया है और लाइमलाइट में छा गई हैं। बता दें कि दीपिका पादुकोण ने ग्लोबल डिसरप्टर्स 2024 (Global Disruptors 2024) लिस्ट में अपनी जगह बना ली है और ऐसा करने वाली वो पहली भारतीय स्टार बन चुकी हैं। इसके लिए फैंस बहुत खुश हैं और एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। हालांकि अब लोगों के मन में ये भी सवाल है कि आखिर ग्लोबल डिसरप्टर्स लिस्ट क्या होती है? आइए आपको बताते हैं…

क्या है ग्लोबल डिसरप्टर्स लिस्ट?

ग्लोबल डिसरप्टर्स लिस्ट की बात करें तो इस लिस्ट में एंटरटेनमेंट जगत की वो हस्तियां शामिल होती हैं, जिन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना खास योगदान दिया है। इस लिस्ट में दुनियाभर से तमाम सितारों को शामिल किया जाता है। साल 2024 की लिस्ट में भारत से अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम शामिल किया गया है और ऐसा करने वाली वो पहली इंडियन स्टार बन गई हैं। सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका को इंडिया की सरप्राइज सुपरस्टार कहा गया है। इसके अलावा ये भी सामने आया है कि दीपिका ने पिछले दो साल में ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया है बल्कि वो कई जगह भारत को रिप्रेजेंट भी कर चुकी हैं।

Advertisment

कल्कि 2898 एडी और सिंघम अगेन

दीपिका पादुकोण की बड़ी फैन फॉलोइंग है और दर्शकों को उनकी एक्टिंग बेहद पसंद आती है। आखिरी बार दीपिका को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘फाइटर’ में मिनल राठौड़ (मिनी) के किरदार में देखा गया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छी खासी कमाई की थी। फिल्म को ओटीटी पर भी बेहद पसंद किया गया। इसके अलावा अब दीपिका की अपकमिंग फिल्मों का फैंस को बेकरारी से इंतजार है। जी हां, दीपिका पादुकोण की कल्कि 2898 एडी और सिंघम अगेन भी चर्चा में बनी हुई है। देखने वाली बात होगी कि एक्ट्रेस की ये फिल्में टिकट खिड़की पर क्या कमाल करेंगी?

विज्ञापन

तलाक की उड़ी थीं अफवाहें

हालांकि कुछ दिनों पहले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के तलाक की अफवाहें भी सामने आई थी, लेकिन रणवीर की पीआर टीम ने इस पर सफाई दे दी थी। जी हां, टीम ने क्लेरिफिकेशन देते हुए कहा था कि रणवीर ने अपनी शादी की फोटोज सहित साल 2023 की सभी पोस्ट को आर्काइव किया है और उन्हें डिलीट नहीं किया है। टीम ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया मैनेजमेंट स्ट्रेटेजी को ध्यान में रखते ऐसा करने का फैसला किया है।

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ