बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर अमाल मलिक इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया था कि वो क्लिनिकल डिप्रेशन से गुजर रहे हैं और अपने परिवार से सारे रिश्ते भी उन्होंने तोड़ने के ऐलान किया था, लेकिन इसके कुछ देर बाद ही उन्होंने अपने इस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया। आखिर क्या होता है ये क्लिनिकल डिप्रेशन, क्या ये डिप्रेशन से अलग होता है या फिर वही होता है, चलिए आपको बताते हैं।
इंस्टाग्राम पोस्ट से मच गया था हड़कंप
अमाल मलिक ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। इस पोस्ट में उन्होंने अपने जीवन में चल रहे संघर्षों का जिक्र किया था। उन्होंने लिखा था कि वो क्लिनिकल डिप्रेशन से गुजर रहे हैं और अपने परिवार से पूरी तरह अलग हो चुके हैं। उन्होंने लिखा था, ‘मैं इतने सालों से मेहनत कर रहा हूं, लेकिन फिर भी मुझे ये महसूस कराया जाता है कि मैं अपने अपनों के लिए अच्छा नहीं कर पा रहा हूं।’
बयान से लिया यू-टर्न?
लेकिन कुछ ही घंटों बाद, उन्होंने एक और इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए मीडिया से अपील की कि उनके परिवार को इस विवाद में ना घसीटा जाए। अमाल ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मैं अपने सभी फैंस के प्यार और समर्थन के लिए शुक्रगुजार हूं, लेकिन मैं मीडिया से विनती करता हूं कि वो मेरे परिवार को इस विवाद से दूर रखें।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने ये सब कहने में बहुत हिम्मत जुटाई थी, लेकिन ये मेरे लिए बहुत मुश्किल समय है। मेरे और मेरे भाई अरमान मलिक के रिश्ते हमेशा वैसे ही रहेंगे जैसे थे।’
क्लिनिकल डिप्रेशन और डिप्रेशन में फर्क
अब सवाल ये है कि ये क्लिनिकल डिप्रेशन होता क्या है। डिप्रेशन और क्लिनिकल डिप्रेशन एक ही मानसिक समस्या के दो अलग-अलग स्तर हैं। अगर साधारण डिप्रेशन का सही समय पर इलाज न किया जाए, तो ये क्लिनिकल डिप्रेशन का रूप ले सकता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे मेडिकल हिस्ट्री या किसी चीज का असर।
क्लिनिकल डिप्रेशन क्या है?
क्लिनिकल डिप्रेशन को मेजर डिप्रेशन या मेजर डिप्रेसिव डिसऑर्डर (MDD) भी कहा जाता है। इसे अक्सर उदासी या खराब मूड से जोड़ा जाता है, लेकिन ये सिर्फ एक लक्षण है। क्लिनिकल डिप्रेशन में कई दूसरे क्षण भी होते हैं, जिनके आधार पर इसका सही निदान किया जाता है।
यह भी पढ़ें: ‘मैं अपनी फैमिली से बहुत…’, क्या अमाल मलिक ने लिया यू-टर्न? परिवार से तोड़ चुके हैं रिश्ता
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
4 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
6 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
23 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines