दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है. 75 साल के नाना पाटेकर ने 8 अक्टूबर यानी आज सुबह अपने गोवा वाले घर में अंतिम सांस ली. जानकारी के मुताबिक, उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था, जिन्हें 45 मिनट तक सीपीआर भी दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद पाटेकर को होश नहीं आया. उनका इलाज गोवा के मणिपाल हॉस्पिटल में चल रहा था. मीडिया से बातचीत करते हुए डॉक्टर शेखर सालकर ने बताया है कि उन्हें अस्पताल उनका बेटा नहीं, बल्कि कोई और लेकर आया था.
इसे भी पढ़ें- अक्षय कुमार से कियारा आडवाणी तक, नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल; पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि
बेटा नहीं, भतीजा लेकर गया था अस्पताल
गोवा में नाना पाटेकर अपने भतीजे प्रसाद पाटेकर के साथ थे, जिन्हें पहले सिरदर्द की शिकायत हुई. उन्होंने बताया कि पिछली रात से ही उन्हें अच्छा नहीं लग रहा था और तबीयत थोड़ी अजीब थी. आधी रात को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस दौरान उनके बेटे मल्हार साथ नहीं थे, क्योंकि वह पुणे में थे.
रात नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ?
नाना पाटेकर का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया है कि एक्टर को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था और उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की गई थी. लगभग 45 मिनट से एक घंटे तक उन्हें कार्डियक मसाज दी गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. डॉक्टर का कहना है कि नाना पाटेकर का घर पर ही निधन हो चुका था.
2:30 बजे अपने दोस्त को किया था मैसेज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाना पाटेकर ने रात 2:30 बजे अपने दोस्त को मैसेज भेजा था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है. रात होने की वजह से उनके दोस्त ने मैसेज नहीं देखा. इसलिए उन्होंने अपने दोस्त को फोन किया और अपने घर आने के लिए कहा. सुबह करीब 4 बजे उनके दोस्त घर पहुंचे और उन्हें संभालने की पूरी कोशिश की.
धीरे-धीरे बेहोश हो गए नाना पाटेकर
जब उनका दोस्त घर पर आया तो उस वक्त नाना पाटेकर को बहुत पसीना आ रहा था. इस दौरान उन्हें संभालने की पूरी कोशिश की गई और कुछ जरूरी कदम भी उठाए गए, लेकिन एक्टर धीरे-धीरे बेहोश होते गए. इस दौरान उनके केयरटेकर को हॉस्पिटल भेजा और एम्बुलेंस लाने के लिए कहा गया. इसके बाद ER टीम वहां पहुंची और उन्हें कार्डियक मसाज देना शुरू कर दिया. लगभग 45 मिनट से एक घंटे तक कार्डियक मसाज दी गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.
इसे भी पढ़ें- निधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
6 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
9 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
9 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
10 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines