Bandar vs HJTIHH Box Office Collection: वरुण धवन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी, बॉबी देओल की 'बंदर' का निकला दम

बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और बॉबी देओल की मूवी ‘बंदर’ इन दिनों सिनेमाघरों में देखी जा रही है. ऐसे में दोनों स्टार के फैंस यह जानना चाहता हैं कि किसकी मूवी ने ज्यादा कलेक्शन किया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

BOX OFFICE

Bandar vs HJTIHH किसने किया ज्यादा कलेक्शन?

सुपरस्टार वरुण धवन और बॉबी देओल की फिल्म इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर गदर मचा रही है. दोनों फिल्में 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. इन दिनों वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ रिलीज हुई है. इस फिल्म में वरुण के अवाला मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अहम किरदार में नजर आई थी. इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है. यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने चौथे दिन कितने की कमाई की

बॉलीवुड सुपरस्टार वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रहा है. फिल्म में वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर के साथ इश्क फरमाते हुए नजर आ रहे हैं. सैकनिल्क के अनुसार इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 7.50 करोड़ रुपये, तो वहीं मूवी ने दूसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये कमाए थे. इस मूवी ने तीसरे दिन 9 करोड़ रुपये छापे थे. फिल्म ने आज यानी चौथे दिन 2.26 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. वरुण धवन की फिल्म ने चार दिनों में 26.26 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

विज्ञापन

‘बंदर’ चौथे दिन कितने का किया कलेक्शन

वहीं बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ की बात कर तो यह मूवी 5 जून को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. यह क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित किया गया है. इस फिल्म ने पहले दिन 50 लाख रुपये किया था, तो वहीं दूसरे दिन 95 लाख रुपये कमाए थे और तीसरे दिन फिल्म ने 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. बंदर ने आज यानी चौथे दिन खबर लिखे जाने तक 21 लाख रुपये का कारोबार किया है. फिल्म ने चार दिनों में 2.66 करोड़ रुपये छापे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ