अल्फा YRF स्पाई यूनिवर्स की ऐसी फिल्म है, जिसमें लीड रोल में एक अभिनेत्री नजर आने वाली है. इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी अहम किरदार में नजर आ रही है. यह एक एक्शन फिल्म है, जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाले हैं. यह फिल्म 03 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
अल्फा मूवी

2 / 5
आपको बता दें कि अल्फा मूवी YRF स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है, जिसे लेकर मेकर्स ने किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती है. इस फिल्म में आलिया और शरवरी एक्शन अवतार में नजर आने वाली है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों अभिनेत्रियों के दमदार और बैडएस लुक के पिछे कौन हैं.
अल्फा मूवी कब होगी रिलीज

3 / 5
आलिया और शरवरी की फिल्म अल्फा को हॉलीवुड की तरह तैयार किया गया है, जिसके लिए उन्हें जबरदस्त एक्शन के लिए ट्रेनिंग भी दी गई है. बता दें कि इस एक्शन की ट्रेनिंग मशहूर इंटरनेशनल एक्शन ट्रेनर जेनस नोविएलो ने दिया है. जेनस नोविएलो ने अल्फा के एक्शन सीन को इतना असली और दमदार बनाया है, जिसे देखने को बाद दर्शक भी यकीन नहीं कर पाएंगे.
कौन है जेनस नोविएलो

4 / 5
जेनस नोविएलो ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा नाम है, जो एक्शन के साथ मार्शल आर्टिस्ट और स्टंट परफॉर्मर है. जेनस पिछले 4 दशकों से ज्यादा एक्सपीरियंस है. इतना ही नहीं जेनस कई बार वर्ल्ड चैंपियन मार्शल आर्टिस्ट रह चुके हैं और उन्होंने मार्शल आर्ट्स की अलग-अलग कैटेगरी में ब्लैक बेल्ट भी हासिल किया है.
जेनस नोविएलो ने दी आलिया भट्ट और शरवरी को ट्रेनिंग

5 / 5
आपको बता दें जेनस नोविएलो का ट्रैक रिकॉर्ड काफी बेहतरीन है. उन्होंने हॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें से कई फिल्मों ने दुनियाभर में काफी शानदार कलेक्शन के साथ जबरदस्त पॉपुलैरिटी भी हासिल की थी. वहीं फिल्म अल्फा में भी जेनस ने शानदार एक्शन और स्टंट की ट्रेनिंग दी है. हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मूवी को बड़े पर्दे कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा.