हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Welcome To The Jungle ने 5वें दिन किया ताबड़तोड़ कलेक्शन, Cocktail 2 की कमाई में भी आया उछाल

Box Office Collection: अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ और शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ सिनेमाघरों में छाई हुई हैं. इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक कितनी कमाई की है.

विज्ञापन

Box Office Collection: अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. फिल्म की कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर भी अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं दूसरी ओर शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं और फिल्म की कमाई में 12वें दिन थोड़ा उछाल देखने को मिला. दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमाई हुई है. चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर ली है?

‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म की ऑक्यूपेंसी 29% रही. वहीं शोज की बात करें तो 5वें दिन फिल्म के शोज 10,616 रहे. भारत में अक्षय कुमार की फिल्म ने अब तक 81.50 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 97.17 करोड़ है. दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 120.12 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर ली है.

यह भी पढ़ें: Cocktail के मशहूर कोरियोग्राफर की हालत खराब, अस्पताल में चल रहा बोस्को मार्टिस का इलाज

विज्ञापन

‘कॉकटेल 2’ की कमाई

वहीं दूसरी ओर शाहिद कपूर स्टारर ‘कॉकटेल 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं. फिल्म ने 12वें दिन 1.85 करोड़ की कमाई की. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 23% रही. वहीं फिल्म के शोज 3,666 रहे. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 103.45 रहे. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने अब तक 131.89 करोड़ की कमाई कर ली है. अपकमिंग वीकेंड में भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: Alia Bhatt, Anil Kapoor या फिर Bobby Deol… किसने ली सबसे ज्यादा फीस? Alpha के स्टार्स पर मेकर्स ने पानी की तरह बहाया पैसा

विज्ञापन

दोनों फिल्मों की स्टारकास्ट

‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार के साथ-साथ कई बड़े सितारे हैं. इनमें सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, राजपाल यादव, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकी श्रॉफ और श्रेयस तलपड़े लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया. वहीं ‘कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर के साथ-साथ फिल्म में रश्मिका मंदाना और कृति सेनन लीड रोल में हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola