हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Welcome 3 Box Office Collection Day 15: 'धमाल 4' की आंधी में उड़ी 'वेलकम टू द जंगल', 15वें दिन लाखों में पहुंचा कलेक्शन

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था. लेकिन अब मूवी की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है. दरअसल, आज यानी 10 जुलाई को अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ रिलीज की गई है, जिसने आते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
Welcome to the jungle ने 15वें दिन कितने का किया कलेक्शन?

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘धमाल 4’ आज यानी 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. इस फिल्म को थिएटर्स में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. ‘धमाल 4’ का दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे. धमाल फ्रेंचाइजी की यह चौथी फिल्म है. फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया है. इस मूवी को हर कोई पसंद कर रहा है. यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, रवि किशन, संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता और संजीदा नजर आई है.

यह भी पढ़ें: वोटर आईडी मामले में प्रकाश राज को मिली बड़ी राहत, बेंगलुरु कोर्ट ने रद्द किया गैर-जमानती वारंट

‘धमाल 4’ ने पहले दिन कितने का किया कारोबार?

‘धमाल 4’ के कलेक्शन की बात करें, तो सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धमाल 4’ ने पहले दिन खबर लिखे जाने तक 11.88 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. आपको बता दें कि फिल्म ‘धमाल 4’ लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. इस बात का सबूत फिल्म के कलेक्शन ने दे दिया है. इस मूवी ने वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ को भारी मात दी है. इतना ही नहीं खिलाड़ी कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई भी काफी फीकी पड़ गई है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: सिनेमा जगत को लगा बड़ा झटका, नेशनल अवॉर्ड विनर R Chezhiyan का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

‘वेलकम टू द जंगल’ ने 15वें दिन कितने का किया कलेक्शन

अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को थिएटर में रिलीज की गई थी. इस मूवी को रिलीज करने से पहले पेड प्रीव्यू रखा गया था, जिसे दर्शकों का काफी साथ मिला था और मूवी ने 3.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये छापे थे. फिल्म ने पहले हफ्ते 93.15 करोड़ कमाए थे, तो वहीं दूसरे हफ्ते 31.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म को रिलीज हुए आज 15 दिन हो चुके हैं और फिल्म ने 15वें दिन 82 लाख रुपये की कमाई की है. फिल्म ने 15 दिनों में 125.87 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola